सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बेती गांव के समीप हुआ
विज्ञापन
बिशुनपुर.
प्रखंड के गुरदरी थाना के बेती गांव के समीप सड़क हादसे में बिशुनपुर थाना के ओरया गांव निवासी आसमान उरांव (24) की घटनास्थल पर मौत हो गयी, जबकि दूसरा साथी सुखदेव उरांव (22) घायल हो गया. लोगों ने घटना की सूचना गुरदरी थाना व 108 एंबुलेंस को दी. इसके बाद थानेदार की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच कर घायल को सीएचसी बिशुनपुर लाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए घायल सुखदेव को गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना के संबंध में बताया कि गुरुवार को ओरेया गांव निवासी सुखदेव अपने रिश्तेदार के यहां अपने दोस्त आसमान के साथ बेती गांव गया था, जहां से मेहमानी करने के बाद लौट के क्रम में बेती स्कूल के समीप सड़क किनारे स्थित एक पेड़ में सीधी टक्कर बाइक चालक ने मार दी, जिससे मौके पर ही आसमान उरांव की मौत हो गयी, जबकि सुखदेव घायल हो गया. इधर बिशुनपुर सीएचसी से पुलिस ने शव को कब्जे में करने की बाद आगे की कार्रवाई के लिए जुट गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










