ePaper

पैरवी के लिए नि:शुल्क वकील मिलेगा, आवेदन दें

Updated at : 26 Apr 2025 11:36 PM (IST)
विज्ञापन
पैरवी के लिए नि:शुल्क वकील मिलेगा, आवेदन दें

झालसा के निर्देश पर पीडीजे ध्रुव चंद्र मिश्र ने संप्रेषण गृह, नारी निकेतन व बाल गृह का दौरा कर निरीक्षण किया.

विज्ञापन

गुमला. झालसा के निर्देश पर पीडीजे ध्रुव चंद्र मिश्र ने संप्रेषण गृह, नारी निकेतन व बाल गृह का दौरा कर निरीक्षण किया. सर्वप्रथम पीडीजे संप्रेषण गृह पहुंचे. वहां बच्चे विद्यालय में थे. पढ़ाई कर रहे थे. उन्होंने संप्रेषण गृह के अधीक्षक एवं पदाधिकारियों से मिलकर वहां की विधि व्यवस्था की जानकारी ली. बच्चों से मिले. उन्होंने पूछा की क्या सभी का वकील है, जो उनका केस का पैरवी कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि यदि किसी का वकील नहीं है, तो डीएलएसए को आवेदन देकर तुरंत वकील प्राप्त कर सकते हैं. जो उनका केस का पैरवी नि:शुल्क करेगा. उन्होंने भोजन व्यवस्था, कंप्यूटर की पढ़ाई, रहन-सहन आदि विषयों का विस्तृत रूप से जानकारी लिया. तत्पश्चात जिला जज नारी निकेतन पहुंचे. वहां के अधीक्षिका व वहां रह रहे महिलाओं से मिले और उनका हालचाल पूछा. उनके बच्चों की पढ़ाई के विषय में जानकारी ली. इसके उपरांत पीडीजे बाल गृह पहुंचे. जहां बच्चियों से मिले और सभी बच्चियों से एक-एक कर उनका हाल-चाल जाना. पीडीजे के साथ एडीजे प्रथम प्रेम शंकर, डीएलएसए सचिव राम कुमार लाल गुप्ता, न्यायिक दंडाधिकारी व अध्यक्ष, किशोर न्याय बोर्ड पूनम कुमारी, स्थायी लोक अदालत के सदस्य शंभु सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola