ग्राम सभा के अधिकारों पर कार्यशाला संपन्न
Published by : VIKASH NATH Updated At : 17 Aug 2025 4:15 PM
प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित दो दिनी कार्यशाला का समापन गुरुवार को हुआ.
बिशुनपुर. प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित दो दिनी कार्यशाला का समापन गुरुवार को हुआ. कार्यशाला में ग्राम सभा के अधिकारों व जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गयी. मुख्य अतिथि बीडीओ सुलेमान मुंडरी, प्रमुख राजलक्ष्मी उरांव, उप प्रमुख चंदन सिंह ने भाग लिया और ग्राम सभा के अधिकारों व जिम्मेदारियों पर अपने विचार साझा किये. बीडीओ सुलेमान मुंडरी द्वारा ग्राम सभा की शक्तियों व उनके कार्यान्वयन की प्रक्रिया पर जोर दिया. ग्राम पंचायत के कार्यों की निगरानी व जवाबदेही के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा विकास कार्यों में ग्राम सभा की भूमिका को महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि ग्राम सभा के सदस्यों को अपने अधिकारों व जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है. प्रमुख राजलक्ष्मी उरांव ने कहा पेशा कानून के तहत ग्राम सभा की शक्तियों को समझने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि ग्राम सभा के माध्यम से ही गांव का विकास संभव है. मास्टर ट्रेनर राम प्रसाद बड़ाइक ने कहा कि आप गांव के विकास में प्रभावी योगदान कर सकते हैं. मौके पर काफी संख्या में जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे. उपायुक्त ने इवीएम वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गुमला. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने चंदाली स्थित इवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पूरे वेयरहाउस का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति, रखरखाव आदि की जांच की. इसके साथ ही उपायुक्त ने विद्युत व्यवस्था, बैलट यूनिट हॉल, अग्निशमन व्यवस्था, कमरों के सीलिंग, डबल लॉक की स्थिति व निर्वाचन आयोग द्वारा सुरक्षा व्यवस्था व रखरखाव से संबंधित निर्धारित अन्य मानदंडों का भी अवलोकन किया. इस क्रम में उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व निर्वाचन कार्यालय के कर्मीगण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










