ePaper

लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना के तहत कार्य कार्य करें : डीडीसी

Updated at : 21 Aug 2025 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना के तहत कार्य कार्य करें : डीडीसी

उप विकास आयुक्त (डीडीसी) दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति गुमला की मासिक समीक्षा बैठक गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष चंदाली गुमला में हुई.

विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य समिति गुमला की मासिक समीक्षा बैठक प्रतिनिधि, गुमला उप विकास आयुक्त (डीडीसी) दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति गुमला की मासिक समीक्षा बैठक गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष चंदाली गुमला में हुई. बैठक में स्वास्थ्य विभाग संबंधित एक साथ कई योजनाओं की समीक्षा की गयी. समीक्षा के क्रम में जिलांतर्गत स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवा, सुविधा, चिकित्सकों की उपलब्धता, एएनसी रजिस्ट्रेशन, संस्थागत प्रसव, एनसीडी स्क्रीनिंग रिपोर्ट, आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान कार्ड आदि पर विशेष चर्चा की गयी. डीडीसी ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों व सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना के तहत कार्य करने का निर्देश दिया. वहीं सहिया के कार्यों की समय-समय पर मॉनिटरिंग करने, उसकी रिपोर्ट संबंधित पदाधिकारी को भेजने तथा सहिया व एएनएम के साथ नियमित रूप से बैठक करने का निर्देश दिया. इस दौरान डीडीसी ने कुछ प्रखंडों में संस्थागत प्रसव कम होने पर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित पदाधिकारियों विशेषकर बिशुनपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को संस्थागत प्रसव दर में वृद्धि हेतु कमियों को दूर करने का निर्देश दिया. साथ ही समय समय पर सहिया व एएनएम के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित करते हुए संस्थागत प्रसव के दर को बढ़ाने की बात कही. सिकल सेल व आयुष्मान योजना की चर्चा में डीडीसी कैंप मोड में कार्य करने का निर्देश दिया. कहा कि कैंप के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों की जांच करें तथा आयुष्मान योजना से आच्छादित किया जाये. टीबी मुक्त भारत पर समीक्षा में सिविल सर्जन गुमला द्वारा बताया गया कि वर्तमान दौर में भी टीबी जैसे रोग से संघ करना एक चिंताजनक विषय है. डीडीसी ने गुमला को टीबीमुक्त जिला बनाने के लिए बृहत रूप से कार्य करने की बात कही. वहीं 25 अगस्त से शुरू होने वाले फाइलेरिया रोधी अभियान की तैयारी करने और शतप्रतिशत लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने की बात कही. बैठक में सिविल सर्जन डॉक्टर शंभूनाथ चौधरी सहित संबंधित विभाग के चिकित्सा पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola