ePaper

लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मताधिकार का प्रयोग करें : डीडीसी

Updated at : 22 Jan 2026 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मताधिकार का प्रयोग करें : डीडीसी

राष्ट्रीय मतदाता दिवस. जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस. जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित गुमला. राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिले के सरकारी कार्यालयों में मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम में जिले भर के प्रशासनिक पदाधिकारियों व कर्मियों ने संयुक्त रूप से मतदाता शपथ ग्रहण किया. इस निमित्त जिला मुख्यालय गुमला में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में समाहरणालय में डीडीसी दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ. मौके पर डीडीसी ने सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को लोकतंत्र की मजबूती, स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन व निर्भीक होकर बिना किसी प्रलोभन के मताधिकार के प्रयोग के प्रति शपथ दिलायी. सभी पदाधिकारियों व कर्मियों ने एक स्वर में शपथ लिया कि हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण निर्वाचन की मर्यादा बनाये रखते हुए निर्भीक होकर तथा किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. डीडीसी ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करें. उन्होंने कहा कि मतदान न केवल हमारा अधिकार है, बल्कि यह एक सामाजिक जिम्मेदारी भी है, जिससे हर मतदाता को निभानी चाहिए. हर एक मतदान से एक सशक्त व मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है और जब एक सशक्त और मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है, तब देश में खुशहाली व समृद्धि होती है. कार्यक्रम में एसी शशिंद्र कुमार बड़ाइक, पीएचइडी के इइ अनुज कुमार सिन्हा समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola