गुमला में दो युवकों की मौत

Updated:
विज्ञापन
गुमला में दो युवकों की मौत

गुमला के घाघरा व भरनो में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी.

विज्ञापन

: एक ने की आत्महत्या, दूसरे की हादसे में गयी जान

प्रतिनिधि, घाघरा/भरनो गुमला के घाघरा व भरनो में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी. घाघरा में युवक ने फांसी लगायी. जबकि भरनो में सड़क हादसे में युवक की जान चली गयी. पहली घटना में घाघरा प्रखंड के पुटो रोड निवासी एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान राजेश कुमार साहू के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर शाम राजेश अपने परिवार के साथ बैठा हुआ था. कुछ देर बाद वह अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. काफी समय तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को संदेह हुआ और उन्होंने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की. जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने शोर मचाया. जिससे आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गये. इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो राजेश साड़ी के सहारे एल्बेस्टर पाइप से लटका हुआ मिला. परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दूसरी घटना भरनो प्रखंड के सुपा महुआटोली के पास घटी. तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार सुपा गांव निवासी अजहर मीरदाहा 26 वर्ष को कुचल कर फरार हो गया था. घायल युवक को गंभीर अवस्था में रिम्स रांची में भर्ती कराया गया था. परंतु सुबह रिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. युवक की मौत की सूचना पर गांव में मातम छाया है. परिजनों ने उक्त ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध थाने में केस दर्ज कराया है. मृतक भरनो के मिशन चौक पर स्टील एल्युमीनियम का दुकान चलाता था.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola