सिसई में अगल-अलग घटना में दो लोगों की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सिसई में अगल-अलग घटना में दो लोगों की मौत
विज्ञापन
गुमला. सिसई प्रखंड में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना में सिसई थाना क्षेत्र के जुरा करंजटोली गांव निवासी 58 वर्षीय दुर्गा उरांव की रोड पार करने के दौरान अज्ञात कार की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल सिसई पहुंचाया गया. पुलिस ने शव की शिनाख्त कर शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. दुर्गा उरांव घर में अकेले रहता था. सिसई में गुरुवार की शाम बाजार कर रोड पार कर रहा था और हादसे का शिकार हो गया. वहीं दूसरी घटना में सिसई प्रखंड के पुसो थाना क्षेत्र स्थित भुरसो गांव निवासी 26 वर्षीय प्रकाश साहू (पिता- जनक साहू) ने रस्सी के सहारे गुरुवार की देर रात्रि अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर पुसो थाना की पुलिस ने शुक्रवार को शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल गुमला भेज पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. मृतक के परिजन सुशीला कुमारी ने बताया कि प्रकाश नशे की हालत में घर आया था और किसी बात को लेकर पत्नी रानी साहू से नोकझोंक हुई. इसके बाद रस्सी के सहारे घर फांसी लगा कर जान दे दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










