ePaper

देशी अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, ऐसे आये पुलिस की गिरफ्त में

Updated at : 18 Jan 2021 1:03 PM (IST)
विज्ञापन
देशी अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, ऐसे आये पुलिस की गिरफ्त में

देशी शराब के साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया

विज्ञापन

बिशुनपुर : थाना क्षेत्र के सियारटोली निवासी दिलकू खेरवार व बजार टाड़ निवासी मिलयानुस बड़ा को देशी शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार बिशुनपुर थाना के एसआइ अंकुश कुमार के नेतृत्व में मुख्यालय में गश्ती के क्रम में गुप्त सूचना मिली कि सियारटोली के दिलकू खेरवार के घर में कुछ शराब पीने वाले युवक आपस में लड़ रहे हैं.

तब गश्ती दल उक्त घर में पहुंची. जहां युवक शराब का सेवन करते दिखे. वहीं घर का सर्च करने पर काफी मात्रा में जावा महुआ एवं महुआ से निर्मित शराब मिला. जिसके उपरांत दिलकू की निशानदेही पर बाजार टाड़ निवासी मिलयानुस के घर में छापामारी की गयी. वहां भी काफी संख्या लोग बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे. जबकि घर में भारी मात्रा में जावा महुआ एवं निर्मित शराब पुलिस को मिली. जिसके बाद उक्त दोनों को हिरासत में लेते हुए पुलिस थाना लायी.

रविवार सुबह न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानेदार सदानंद सिंह ने बताया कि गश्ती दल द्वारा उक्त दोनों आरोपियों के घर में छापामारी की गयी थी. जहां से अवैध देशी शराब काफी मात्रा में जब्त किया गया. जिसके बाद उसे बहाकर नष्ट कर दिया गया. उन्होंने प्रखंड वासियों से अपील की है कि आप सभी शराब ना बनायें. अगर रास्ते में शराब पीने वाले भी पकड़े जाते हैं. तो आप दोनों सजा के हकदार होंगे.

Posted By : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola