शराबी बेटे ने पिता को कुदाल से काटकर की हत्या, पूरे गांव में शोक

Updated:
विज्ञापन
फोटो है : शराबी बेटे ने पिता को कुदाल से काटकर की हत्या

: पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेजा. | Prabhat Khabar Network

गुमला के बिशुनपुर में शराब के नशे में एक बेटे ने अपने 70 वर्षीय पिता की कुदाल से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बिशुनपुर(गुमला)

गुमला के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के सेरका पंचायत अंतर्गत सियारटोली गांव में शराब के नशे में पुत्र ने अपने पिता 70 वर्षीय बुधराम उरांव को कुदाल से काटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को उनके परिजनों को सौंप दिया. वहीं, आरोपी पुत्र महेश्वर उरांव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, घटना के दिन महेश्वर उरांव शराब के नशे में घर पहुंचा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका अपने पिता बुधराम उरांव से विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर उसने पास में रखी कुदाल उठाकर पिता के सिर पर वार कर दिया. हमले में बुधराम उरांव गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान अवस्था में गिर पड़ा.

घटना की सूचना मिलते ही बिशुनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया था. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. वारदात में प्रयुक्त कुदाल भी बरामद कर जब्त कर ली गयी है. पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में घटना का कारण शराब के नशे में हुआ घरेलू विवाद सामने आया है. मृतक की मौत के बाद मामले में हत्या की धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. घटना से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है.


विज्ञापन
Durjay Paswan

लेखक के बारे में

By Durjay Paswan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola