ePaper

ट्रैक्टर पलटा, दब कर चालक की मौत

Updated at : 07 Jun 2024 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटा, दब कर चालक की मौत

मृत चालक लातेहार जिले के तुलबुल निवासी

विज्ञापन

बिशुनपुर

. थाना क्षेत्र के बनारी स्थित सलाम नवाटोली मोड़ के समीप शुक्रवार की अहले सुबह एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. इसमें चालक राजदेव सिंह (35) की मौत हो गयी. मृत चालक लातेहार जिले के तुलबुल निवासी था. इधर, जब बनारीवासी सुबह टहलने के लिए उस तरफ गये, तो देखा कि रास्ते में एक ट्रैक्टर पलटा हुआ है और चालक मृत पड़ा है. इसकी सूचना तत्काल बिशुनपुर पुलिस को दी गयी. इसके बाद थाना प्रभारी उदेश्वर पाल मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. बताया जाता है कि उक्त ट्रैक्टर गुरुवार को लातेहार जिले से ईंट लेकर बिशुनपुर थाना के कोकोटोली गांव आया हुआ था, जहां से ईंट खाली कर शुक्रवार की अहले सुबह लातेहार लौट रहा था, तभी तीखा मोड़ होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया और चालक की मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola