कोयला लदे ट्रेलर ने ईंट लदे ट्रैक्टर को टक्कर मारा, ट्रैक्टर चालक व दो मजदूर घायल

Updated:
विज्ञापन
कोयला लदे ट्रेलर ने ईंट लदे ट्रैक्टर को टक्कर मारा, ट्रैक्टर चालक व दो मजदूर घायल

थाना क्षेत्र के पतराटोली रायडीह में एक कोयला लदा ट्रेलर ने ईट लदा ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया

विज्ञापन

रायडीह. थाना क्षेत्र के पतराटोली रायडीह में एक कोयला लदा ट्रेलर ने ईट लदा ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया. इस टक्कर में ट्रैक्टर का इंजन बीच सड़क में पलट गया. जिससे ट्रैक्टर चालक भलमंडा अंबाटोली निवासी भोला गोप (35), ट्रैक्टर लेबर रोहित गोप (16) व राजकुमार गोप (18) गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना के बद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. तीनों घायलों की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की ईंट लदा ट्रैक्टर मांझाटोली की ओर से रायडीह भलमंडा की ओर जा रहा था. ट्रैक्टर के इंजन में चालक सहित दो लेबर बैठे हुए थे. इसी दौरान छत्तीसगढ़ की ओर से गुमला की ओर जा रही कोयला लदा ट्रेलर ने रायडीह पतराटोली के समीप ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे ट्रैक्टर का इंजन बीच सड़क में पलट गया. वहीं बीच सड़क में ट्रैक्टर इंजन पलटने के कारण आधे घंटे तक सड़क जाम की स्थिति बनी रही. दुर्घटना की सूचना मिलते ही रायडीह थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे. पुलिस ने बीच सड़क से ट्रैक्टर इंजन व ट्रेलर को हटवाया और सड़क जाम खुलवाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola