टोटो क्रिकेट क्लब बना फ्लड लाइट नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन

टोटो क्रिकेट क्लब बना फ्लड लाइट नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन
रायडीह. बरगीडांड़ गांव में आयोजित फ्लड लाइट नाइट पंचायत स्तरीय नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार रात खेला गया. इस रोमांचक मैच में टोटो क्रिकेट क्लब ने लीजेंड एलेवेन बरगीडांड़ को 26 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टोटो क्रिकेट क्लब ने निर्धारित आठ ओवर में पांच विकेट खोकर 101 रन का मजबूत स्कोर बनाया. जवाब में लीजेंड एलेवेन बरगीडांड़ की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए आठ ओवर में आठ विकेट खोकर केवल 75 रन ही बना सकी. इस तरह टोटो क्रिकेट क्लब ने शानदार जीत दर्ज की. खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है पूरे टूर्नामेंट और फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मीर नवाज को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया. फाइनल मुकाबले का उद्घाटन मुख्य अतिथि गुमला अंजुमन के सदर सैयद मुशाहिद आजमी और विशिष्ट अतिथि युवा नेता मिशिर कुजूर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल युवाओं को नशे से दूर रखकर सकारात्मक दिशा प्रदान करता है. वहीं मिशिर कुजूर ने ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं की सराहना करते हुए युवाओं से खेल के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य बनाने का आह्वान किया. अंत में विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










