गुमला में सरकारी नर्सिंग कॉलेज खोलने की मांग रखी

Updated at : 24 Mar 2025 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला में सरकारी नर्सिंग कॉलेज खोलने की मांग रखी

गुमला में सरकारी नर्सिंग कॉलेज खोलने की मांग रखी

विज्ञापन

गुमला. गुमला विधानसभा में सरकारी नर्सिंग कॉलेज खोलने की मांग उठी है. क्योंकि गुमला आदिवासी बहुत व पिछड़ा जिला है. गुमला में नर्सिंग की तैयारी हजारों लड़कियां कर रही हैं, परंतु अधिक फीस लगने के कारण कई छात्राएं नर्सिंग की तैयारी नहीं कर पाती है. इसलिए विधायक भूषण तिर्की ने विधानसभा सत्र के शून्य काल में मामला रखते हुए गुमला में सरकारी नर्सिंग कॉलेज खोलने की मांग की है. उन्होंने कहा कि गुमला पिछड़ा व जनजातीय बहुल वाला जिला है, जिसकी सीमा छत्तीसगढ़ राज्य से सटी है. जिले में किसी तरह के उद्योग धंधे नहीं हैं. अधिकांश लोग खेती-बारी पर निर्भर हैं. जिले में एक भी सरकारी नर्सिंग कॉलेज नहीं है. इसके कारण प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज का सहारा लेना पड़ता है, जहां की ट्रेनिंग फीस अधिक रहती है. अत: मैं सदन के माध्यम से सरकार से मांग करता हूं कि सरकारी नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की जाये, ताकि गुमला विस के गरीब युवतियों को नि:शुल्क नर्सिंग की ट्रेनिंग मिल सके.

संतोष अध्यक्ष व अभिमन्यु बने सचिव

टोटो. केंद्रीय महावीर मंडल टोटो की बैठक बड़ा मंदिर में सोमवार को हुई. इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष संतोष गुप्ता, उपाध्यक्ष ज्ञानदीप सोनी, सचिव अभिमन्यु कुमार, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता को मनोनीत किया गया. वहीं संरक्षक सनोज वर्मा, राजेश प्रजापति, राजेश हलवाई, रंजीत गुप्ता, सुनील राम, विनोद साव, पन्नालाल गुप्ता को मनोनीत किया गया. अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा कि इस बार विशाल रामनवमी जुलूस निकाला जायेगा. इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. जल्द हनुमान जन्मस्थली आंजन धाम रोड व विभिन्न चौक-चौराहों को महावीरी झंडे व पताका से पाट दिया जायेगा. सदस्यों ने जुलूस को आकर्षक बनाने के लिए कई सुझाव दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola