ePaper

चादरपोशी के साथ तीन दिवसीय उर्स शुरू

Updated at : 14 Feb 2026 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
चादरपोशी के साथ तीन दिवसीय उर्स शुरू

चादरपोशी के साथ तीन दिवसीय उर्स शुरू

विज्ञापन

कोलेबिरा. कोलेबिरा थाना परिसर स्थित अनजान शाह पीर बाबा की मजार का तीन दिवसीय उर्स चादरपोशी के साथ शुरू हो गया. पहले दिन सीडीपीओ बैजू उरांव, बानो सर्किल इंस्पेक्टर सीजी बागे, कोलेबिरा थाना प्रभारी हर्ष कुमार शाह ने पहली चादरपोशी की. इसके बाद विधायक नमन विक्सल कोंंगाड़ी व सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, जिप अध्यक्ष सिमडेगा ने अंजान शाह पीर बाबा की मजार पर चादरपोशी कर जिले में सुख-शांति, भाईचारा और अमन-चैन के लिए दुआ मांगी. कोलेबिरा रण बहादुर सिंह चौक से जनप्रतिनिधि मुख्य सड़क मार्ग से होते हुए पैदल बाबा के मजार पहुंच कर चादरपोशी की. इससे पूर्व दोनों विधायक के कोलेबिरा पहुंचने पर उर्स कमेटी के सदस्यों ने उनका स्वागत किया. विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि अनजान शाह पीर बाबा की मजार कौमी एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है. यहां हर धर्म और समुदाय के लोग एक साथ आकर मत्था टेकते हैं, जो हमारी गंगा-जमुनी तहजीब को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और एकजुटता को मजबूत करते हैं. विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि उर्स केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता का उत्सव है. उन्होंने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाकर जिलेवासियों की खुशहाली, किसानों की उन्नति और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उर्स के अवसर पर दूर-दराज क्षेत्रों से आये हजारों जायरीन मजार पर पहुंच कर चादर चढ़ा रहे हैं. कार्यक्रम के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. इस अवसर पर बीडीओ वीरेंद्र किंडो, अमरनाथ सिंह, दिलेश्वर सिंह, उर्स कमेटी के अध्यक्ष अशोक इंदवार, इम्तियाज आलम, सुमंत कुमार, वकील खान, बारिक हसन, शहजाद हसन, हैदर अली, जनेश्वर बिल्हौर के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे .

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola