अंडर-17 हॉकी बालक वर्ग में कोनसा उवि विजेता

Updated at : 22 Aug 2025 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
अंडर-17 हॉकी बालक वर्ग में कोनसा उवि विजेता

खेलो झारखंड के तहत विभिन्न खेलों का आयोजन

विज्ञापन

कामडारा. खेलो झारखंड के तहत कामडारा में शुक्रवार को विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ. बीडीओ ने इसका शुभारंभ किया गया. प्रखंड मुख्यालय में चार मैदानों में प्रतियोगिता हुईं. अंडर-17 हॉकी में बालक वर्ग में विजेता कोनसा उवि व उप विजेता प्रोजेक्ट उवि हापुर रहा. अंडर-19 में बालक वर्ग में विजेता प्रोजेक्ट उवि हापुर व उपविजेता कुरकुरा उवि रहा. अंडर 14 में बालक में इसी पानी बॉयज विजेता व उपविजेता कोनसा की टीम रही. बालिका वर्ग में अंडर-17 में क्लोजअप की टीम विजेता व कोनसा की टीम उपविजेता रही. अंडर-14 बालिका में एपीफानी गर्ल्स मिडिल स्कूल की टीम विजयी रही. इसी प्रकार फुटबॉल में बालक वर्ग में अंडर-19 में विजेता प्रोजेक्ट हाफू की टीम रही. उपविजेता कुरकुरा की टीम रही. बालिका वर्ग में भी अंडर-19 वर्ग में हाफू की टीम विजयी रही व कुरकुरा की टीम उपविजेता रही. अंडर 17 बालिका वर्ग में फुटबॉल में संत पीयूष उवि रामपुर की टीम विजेता व कस्तूरबा गांधी कामडारा की टीम उपविजेता रही. अंडर 14 में बालिका वर्ग का खिताब कस्तूरबा गांधी विद्यालय ने जीता. प्रतियोगिता के संचालन में विनिता केरकेट्टा, खेल शिक्षक सुभाष बागे, खेल शिक्षक रेफरी जुनास सुरीन, अनिता, हीरालाल साहू, संजय प्रसाद, कामेश्वर साहू, समीर सांडी, मुरुम दीपक बरला, मनीष बैकुंठ भगत ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola