ग्रामीणों की पहल लाई रंग, बंगरू में 8 अगस्त से शुरू होगा साप्ताहिक बाजार
बैठक करते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
पालकोट के बंगरू गांव में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीणों ने साप्ताहिक बाजार लगाने का निर्णय लिया है. 8 अगस्त से हर शनिवार को बाजार का आयोजन होगा.
गुमलाः पालकोट प्रखंड के बंगरू गांव में अब साप्ताहिक बाजार लगेगा. यहां पहले बाजार नहीं लगता था, लेकिन ग्रामीणों ने रोजगार को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों की सुविधा को देखते हुए हर सप्ताह बाजार लगाने का निर्णय लिया है. इस मुद्दे को लेकर देवी मंडप चबूतरा में समाजसेवी सुशील लकड़ा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में आठ अगस्त से प्रत्येक शनिवार को गांव में साप्ताहिक बाजार लगाने पर सर्वसम्मति से सहमति बनी.
बैठक में बंगरू पंचायत के कदमटोली, चोरडांड़, पतराटोली, रक्तपानी, कोयंजाली, पेटसेरा, डुमरटोली, तेतरटोली, टुकूटोली, दामकारा, पानीसानी, कुरा, पाकरटोली और रेगोंला गांव के ग्रामीण शामिल हुए. सभी ने साप्ताहिक बाजार शुरू करने के फैसले का स्वागत किया.
ये भी पढ़ें- पोड़ैयाहाट में जमीन विवाद को लेकर किशोर से मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
इस दौरान बाजार समिति का भी गठन किया गया. समिति में सुशील लकड़ा को अध्यक्ष, पूनम कुमारी को उपाध्यक्ष, सोमरू महली को सचिव, राजेश बड़ाइक को सह सचिव, संजय चीक बड़ाइक को कोषाध्यक्ष तथा कृष्णा महली और विनय बड़ाइक को संयोजक बनाया गया. वहीं प्रदीप बड़ाइक, राहुल बड़ाइक, संदीप लकड़ा, सुरेश राम, आकाश राम, राफेल बिलुंग, रविंद्र खड़िया, रवि लोहरा, बुद्धेश्वर लोहरा, अर्जुन बड़ाइक, कृष्णा सोरेंग, अजय सोरेंग, राज महली, रवि महली, राम महली, चमरु महली, गणेश बड़ाइक, समीर खड़िया, तारसियुस केरकेट्टा, सुकरा लोहरा, लाल मोहन बड़ाइक, जुधन महली, काशीनाथ महली और रामदेव महली को बाजार समिति के निगरानी सदस्य बनाया गया.
इस अवसर पर सुशील लकड़ा ने कहा कि बाजार लगाने का उद्देश्य गांव के लोगों के बीच आपसी भाईचारा, मेल-मिलाप और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है. उन्होंने कहा कि बाजार में किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी. खासकर युवा वर्ग की गतिविधियों पर बाजार समिति विशेष निगरानी रखेगी. उन्होंने बताया कि बाजार में साग-सब्जी, फल-फूल और दैनिक उपयोग की सभी आवश्यक वस्तुओं की खरीद-बिक्री होगी. साप्ताहिक बाजार का उद्घाटन आठ अगस्त को किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- जनगणना 2026 की तैयारी तेज, खूंटी में डाटा संकलन को लेकर कर्मियों को प्रशिक्षण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दुर्जय पासवान
दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










