टेंपो पलटा, दब कर युवक की मौत

Updated at : 20 Feb 2025 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
टेंपो पलटा, दब कर युवक की मौत

टेंपो पलटा, दब कर युवक की मौत

विज्ञापन

पालकोट. कुलूकेरा पंचायत स्थित सारूबेड़ा पहानटोली गांव निवासी जॉनसन डुंगडुंग (19) का टेंपो पलटने से घटनास्थल पर उसकी मौत हो गयी. घटना बुधवार की शाम लगभग 6.30 बजे की है. जॉनसन अपने मित्र के साथ घर लौट रहा था, तभी गांव से कुछ दूर पहले तीखे मोड़ पर टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया. टेंपो के नीचे जॉनसन दब गया. आसपास के लोगों की मदद से जॉनसन को टेंपो से निकाला गया और इलाज के लिए बसिया रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

कीटनाशक खाने से महिला की मौत

गुमला. गुरदरी थाना के कुजामपाठ गांव निवासी सुनीता असुर (55) कीटनाशक खाने से गंभीर हो गयी. परिजनों ने उसे सीएचसी बिशुनपुर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल गुमला इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते एसआइ विनय कुमार महतो सदर अस्पताल गुमला पहुंच कर शव को कब्जे में कर पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार मृतक ने घरेलू विवाद से आक्रोशित होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola