तेलंगा खड़िया योद्धा के साथ समाज सुधारक व मार्गदर्शक भी थे : विधायक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Feb 2026 9:44 PM
पैतो बगीचा में वीर शहीद तेलंगा खड़िया की जयंती मनायी गयी
सिसई. वीर शहीद तेलंगा खड़िया समित बिरकेरा ने सोमवार को पैतो बगीचा में वीर शहीद तेलंगा खड़िया की 220वीं जयंती मनायी. मौके पर पैतो बगीचा में शहीद की याद में मेला लगाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक जिग्गा सुसारन होरो समेत अन्य लोगों ने वीर शहीद तेलंगा खड़िया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया. विधायक ने कहा कि आज हम सभी वीर शहीद तेलंगा खड़िया की जयंती पर एकत्रित हुए हैं. यह केवल एक जयंती नहीं, बल्कि आदिवासी इतिहास, स्वाभिमान और संघर्ष की अमर गाथा को स्मरण करने का दिन है. तेलंगा खड़िया ने अंग्रेजी हुकूमत व जमींदारी शोषण के विरुद्ध जिस साहस और दृढ़ता के साथ आवाज उठायी. वह आज भी हमें प्रेरणा देती है. आज तेलंगा खड़िया हमारे बीच नही हैं. लेकिन हम सभी उनके वंशज हैं. उन्होंने हमें संगठित रह कर अन्याय के खिलाफ खड़े होने का हौसला दिया और यह संदेश दिया कि जल, जंगल व जमीन पर पहला अधिकार आदिवासियों का है. उनका जीवन त्याग, नेतृत्व व सामाजिक चेतना का अनुपम उदाहरण है. वे केवल एक योद्धा नहीं थे, बल्कि समाज सुधारक व मार्गदर्शक भी थे. वहीं जतरा में विभिन्न गांवों के 152 खोड़ाहा दलों ने भाग लिया. सभी खोड़हा दलों को डेग देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष ललित पहान, उपाध्यक्ष रोशन टेटे, सचिव रजनी खड़िया, कोषाध्यक्ष सुनीता किंडो, संरक्षक अघनू खड़िया, फागू उरांव, मंगरा खड़िया, सोमरा खड़िया, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश उरांव, मोहम्मद उमर फारूक अंसारी, शशिकांत साहू, मुखिया तारकेश्वर उरांव, मोहम्मद रशीद अंसारी, जुल्फन अंसारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










