चलती ट्रैक्टर से गिर कर किशोर की मौत

Updated:
विज्ञापन
चलती ट्रैक्टर से गिर कर किशोर की मौत

चलती ट्रैक्टर से गिर कर किशोर की मौत

विज्ञापन

चैनपुर. कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भुडियापाठ निवासी 16 वर्षीय अरविंद पवन बेक की सड़क हादसे में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार शाम करीब 5.30 बजे अरविंद कुरूमगढ़ से सिविल गांव लौट रहा था. इसी दौरान चरईघोड़ा के पास वह चलती ट्रैक्टर से गिर गया. गिरने के बाद ट्रैक्टर का चक्का उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही कुरूमगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल की. इसके बाद सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेजा गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola