ePaper

एसोसिएशन ने बिना सूचना के लोहरदगा भेजी टीम, फुटबॉलरों में रोष

Updated at : 13 Nov 2025 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
एसोसिएशन ने बिना सूचना के लोहरदगा भेजी टीम, फुटबॉलरों में रोष

एसोसिएशन ने बिना सूचना के लोहरदगा भेजी टीम, फुटबॉलरों में रोष

विज्ञापन

गुमला. गुमला जिला फुटबॉल एसोसिएशन ने फुटबॉल खिलाड़ियों को बिना किसी सूचना के लोहरदगा जिला में आयोजित झारखंड एफए सीनियर मेंस फुटबॉल चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए टीम भेजे जाने से गुमला के फुटबॉल खिलाड़ियों ने रोष जताया है. नेशनल खिलाड़ी हर्षित बड़ा, प्रदीप लकड़ा, आसिफ अली, राज किशोर, प्रवीण तिर्की, पवन यादव, सुनील यादव, जयवीर उरांव, प्रकाश बरला, सूरज बाखला, भैया राम उरांव, बुद्धेश्वर उरांव, सुमन किंडो आदि खिलाड़ियों ने बताया कि जिले के नेशनल व इंटरनेशनल स्तर के खिलाड़ी दिन-रात मेहनत कर अपना खेल निखार रहे हैं, ताकि वे अपने जिला, राज्य व देश के लिए खेल सके. लेकिन उन्हें लोहरदगा में आयोजित प्रतियोगिता की कोई सूचना नहीं दी गयी. यह हम सभी खिलाड़ियों के लिए एक धोखा की तरह है. खिलाड़ियों ने सवाल करते हुए कह कि आखिर गुमला की कौन सी टीम लोहरदगा में गयी. वहां पलामू की टीम से खेली और पहले ही मैच में हार गयी, जबकि पलामू की टीम पहले कभी भी गुमला की टीम को हरा नहीं पायी है. खिलाड़ियों ने बताया कि इस संबंध में जब जिला फुटबॉल एसोसिएशन से बात की गयी, तो उनकी तरफ से किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी जा रही है. खिलाड़ियों ने कहा कि यह न केवल गुमला फुटबॉल के लिए शर्मनाक स्थिति है, बल्कि इससे स्थानीय प्रतिभाओं का मनोबल टूट रहा है. खिलाड़ियों ने कहा कि गुमला से जान-बूझ कर कुछ लोगों ने कमजोर टीम भेजी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola