इंद मेला मैदान में युवक की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Updated:
विज्ञापन
इंद मेला मैदान में युवक की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

खून के निशान मिलने से हत्या की आशंका, पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही जांच

विज्ञापन

गुमला. जिले के सदर थाना क्षेत्र के चंदाली स्थित इंद मेला मैदान में युवक की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं. मृतक की पहचान हरसीत उरांव के रूप में हुई है, जो एक सेवानिवृत्त फौजी का पुत्र बताया जा रहा है. घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग मौत के पीछे की असली वजह जानने को लेकर उत्सुक हैं. शुरुआती जानकारी के अनुसार घटनास्थल के आसपास खून के निशान मिले थे, जिसके बाद हत्या की आशंका जतायी जाने लगी. सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई और मृतक के घर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. परिजनों ने बताया कि युवक बीमार था और उसका इलाज रांची में चल रहा था. इधर गुरुवार को मामले में नया मोड़ सामने आया. बताया गया कि हरसीत मंगलवार रात अपनी मां के साथ घर में सोया था. बुधवार सुबह उसकी मां मॉर्निंग वॉक पर चली गयी थी. लौटने पर उसने बेटे को सीढ़ी के नीचे गंभीर रूप से घायल और लहूलुहान अवस्था में पड़ा देखा. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. रिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मामले की गंभीरता को देखते हुए बरियातू पुलिस ने रिम्स में फर्द बयान दर्ज किया और शव का पोस्टमार्टम कराया. परिजनों ने मृतक के दोनों नेत्र भी दान कर दिये हैं. फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है. अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे यह साफ हो सकेगा कि मौत हादसे में हुई या इसके पीछे कोई और कारण है. घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है. कोई इसे दुर्घटना बता रहा है तो कोई मारपीट और हत्या की आशंका जता रहा है. हालांकि पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola