मजदूर संघ को आवेदन सौंप पति को खोजने की लगायी है गुहार
Updated at : 22 May 2024 9:52 PM (IST)
विज्ञापन

पत्नी ने सिसई थाना में दिया था आवेदन, पर नहीं मिला कोई सहयोग
विज्ञापन
पत्नी ने सिसई थाना में दिया था आवेदन, पर नहीं मिला कोई सहयोग
सिसई.
प्रखंड के लकेया गांव का मजदूर रामचरण उरांव मजदूरी करने की बात कह कर 16 फरवरी को अपने घर से तमिलनाडु के लिए निकला, लेकिन वह तमिलनाडु न पहुंच रास्ते से ही कहीं से गायब हो गया. इसकी जानकारी तमिलनाडु में पूर्व से मौजूद गांव के अन्य मजदूरों ने उसकी पत्नी संध्या देवी को दी. इसके बाद पत्नी ने इस संबंध में सिसई थाना में डेढ़ माह पूर्व अपने लापता पति को खोजने की गुहार लगायी थी. लेकिन थाना से किसी तरह की कोई सहयोग नहीं मिलने पर मजदूर के परिवार व बच्चे काफी मायूस हैं. जानकारी के अनुसार लापता मजदूर रामचरण उरांव के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं. घर का इकलौता कमाने वाला व्यक्ति है. पति को खोजने की गुहार लेकर बुधवार को मजदूर की पत्नी गुमला पहुंच मजदूर संघ सीएफटीयूआइ गुमला जिला व झारखंड प्रदेश कार्यालय आजाद बस्ती में आवेदन सौंप कर अपने पति को खोजने की गुहार लगायी है. मजदूर रामचरण उरांव की पत्नी संध्या देवी ने कहा कि वह डेढ़ माह से अपने पति को खोज रही है, परंतु पता नहीं चल रहा है. पुलिस भी मदद नहीं कर रही है. सीएफटीयूआइ के पदाधिकारियों ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने सभी राज्यों की टीम को मजदूर का फोटो भेज कर खोजबीन करने की बात कही. मजदूर संघ के प्रदेश सचिव जुम्मन खान ने कहा है कि हम पूरी कोशिश करेंगे की लापता मजदूर को सकुशल बरामद किया जाये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




