ऑन द स्पॉट किया गया समस्याओं का समाधान

Updated at : 15 Feb 2025 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
ऑन द स्पॉट किया गया समस्याओं का समाधान

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित हुए साप्ताहिक इ-जनशिकायत कार्यक्रम में पालकोट व बिशुनपुर प्रखंड के नागरिकों ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर अपनी समस्याओं को बताया.

विज्ञापन

बिशुनपुर/पालकोट़ उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित हुए साप्ताहिक इ-जनशिकायत कार्यक्रम में पालकोट व बिशुनपुर प्रखंड के नागरिकों ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर अपनी समस्याओं को बताया. कार्यक्रम में पालकोट व बिशुनपुर प्रखंड से 30 आवेदकों ने अपनी समस्याओं को रखा. इन समस्याओं में पेंशन, राशन, पीएम किसान और अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दे शामिल थे. उपायुक्त ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित बीडीओ को आवश्यक समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान करने का निर्देश दिया. इस दौरान मुख्य रूप से पीसीसी बनाने तथा सड़क निर्माण के संबंध में समस्याओं को रखा. इसके अलावा भी कई समस्याओं का समाधान प्रखंड स्तरों पर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से ऑन द स्पॉट दूर किया गया. नागरिकों द्वारा उठाये गये मुद्दों में सड़क निर्माण, पुलिया निर्माण, पेंशन योजना, नाली निर्माण, राशन, पीएम किसान, जलमीनार मरम्मत, चैकडेम निर्माण, आवास संबंधित सहित अन्य समस्याएं थी. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निष्पादन के निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने स्थानीय रूप से जिन समस्याओं का समाधान किया जा सकता है. उसका त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही पंचायत एवं ग्राम स्तरों की समस्याओं के निष्पादन के लिए ग्राम सभा करते हुए उक्त समस्याओं के निवारण करने के निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola