ePaper

झांकियों के माध्यम से योजनाओं को प्रदर्शित करें : उपायुक्त

Updated at : 16 Jan 2026 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
झांकियों के माध्यम से योजनाओं को प्रदर्शित करें : उपायुक्त

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर विशेष समन्वय बैठक

विज्ञापन

गुमला. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में विशेष समन्वय बैठक हुई. बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह का गरिमामय, सुव्यवस्थित व जनभागीदारी से युक्त आयोजन करने का निर्णय लिया गया. बैठक में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की समय-सारणी, कार्यक्रम की रूपरेखा, विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली झांकियों, सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड व सम्मान समारोह, मंच व्यवस्था, मंत्रण एवं प्रोटोकॉल सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था समेत अन्य विभिन्न आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गयी. उपायुक्त ने निर्देश दिया गया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध रूप से तैयारियां पूरी करें, ताकि जिला स्तर पर गणतंत्र दिवस समारोह की गरिमा अनुशासन व राष्ट्रीय भावना का समुचित प्रदर्शन हो सके. कहा कि झांकियों के माध्यम से सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों, जनकल्याणकारी पहल व जिले की सांस्कृतिक पहचान को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जाये. पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमां ने जिले की पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिये. बैठक में कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन व्यवस्था तथा मीडिया समन्वय सुनिश्चित करने से संबंधित चर्चा की गयी. इसके साथ ही पूर्वाभ्यास, रिहर्सल की तिथि निर्धारित कर सभी प्रतिभागियों को समय पर अभ्यास में शामिल होने के निर्देश दिया गया. बैठक में नागरिक एकादश बनाम जिला प्रशासन एकादश का क्रिकेट मैच के आयोजन के संबंध में भी चर्चा की गयी. बैठक में डीआरडीए निदेशक विद्या भूषण कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव नीरज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव, जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल, जिला नजारत उप समाहर्ता सह जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ललन कुमार रजक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत, जिला खेल पदाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola