ePaper

संवेदक संघ गुमला को भंग किया जाये

Updated at : 29 Apr 2025 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
संवेदक संघ गुमला को भंग किया जाये

संवेदकों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर संवेदक संघ गुमला के पदाधिकारियों पर पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

गुमला. संवेदकों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर संवेदक संघ गुमला के पदाधिकारियों पर पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है. संवेदकों ने कहा है कि संवेदक संघ के पदाधिकारियों ने आय-व्यय का अभी तक कोई विवरण नहीं दिया गया है. जिस कारण से संवेदकों में काफी रोष देखा जा रहा है और संवेदकों ने निर्णय लिया है कि जिला संवेदक संघ को भंग किया जाये और अभी तक जो भी आय-व्यय हुआ है. उसका विवरण यथा शीघ्र प्रस्तुत किया जाये. संवेदक संघ गुमला को 30 अप्रैल से भंग समझा जाये. जब तक चुनाव नहीं होता है. चुनाव के बाद संवेदक संघ सुचारू रूप से चलेगा. ज्ञापन में एके मिश्रा, मनोज कुमार, नरेंद्र प्रसाद, गोपाल सिंह, ब्रजेश कुमार भगत, दिनेश प्रसाद साहू, अनमोल कुमार गुप्ता, अशोक कुमार साहू, तुलसी साहू, भोला, शम्स फिरोज आलम, बलराम साहू, हर्ष, शमशाद, राजेश कुमार, हिमांशु अग्रवाल, मोहम्मद फैयाज, सुरेंद्र कुमार, प्रकाश साहू, सुधीर कुमार, मनोज कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार भगत, धनंजय कुमार सिंह समेत अन्य के नाम शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola