सरस्वती विद्या मंदिर कुदरा में संस्कृति ज्ञान परीक्षा महाअभियान का शुभारंभ
सिसई
सरस्वती विद्या मंदिर कुदरा में संस्कृति ज्ञान परीक्षा महाअभियान का शुभारंभ हुआ. विद्यार्थी भारतीय संस्कृति और अपनी गौरवशाली परंपराओं को जान सकेंगे.
सिसई. सरस्वती विद्या मंदिर कुदरा में गुरुवार को वंदना सभा के दौरान अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा महाभियान का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा, समाजसेवी शंभू सिंह चौहान तथा मदन साहू ने संयुक्त रूप से परीक्षा विवरणिका का लोकार्पण किया. समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा ने बताया कि संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन प्रतिवर्ष विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान, कुरुक्षेत्र द्वारा किया जाता है.
इस परीक्षा में कक्षा तृतीय से बारहवीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं. इसके अतिरिक्त प्रवेशिका, मध्यमा, उत्तमा और प्रज्ञा जैसी विशेष परीक्षाओं के माध्यम से समाज के सभी वर्गों के लोग भी इससे जुड़ सकते हैं. यह परीक्षा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित की जाती है.
उन्होंने बताया कि परीक्षा से दो माह पूर्व प्रतिभागियों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध करायी जाती है, जिससे उन्हें अपनी समृद्ध संस्कृति और विरासत को जानने-समझने का बेहतर अवसर मिलता है. विद्यालय स्तर पर परीक्षा आयोजित होने के बाद उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कुरुक्षेत्र में किया जाता है और उत्तीर्ण प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये जाते हैं. कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी शंभू सिंह चौहान ने सभी विद्यार्थियों से इस परीक्षा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि अपनी जड़ों, संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को गहराई से जानने के लिये इस तरह की प्रतियोगिताएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दुर्जय पासवान
दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









