वृद्ध महिला की हत्या मामले का उद्भेदन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 May 2024 9:44 PM
दो चचेरे देवर गिरफ्तार
दो चचेरे देवर गिरफ्तार
घाघरा. सोमवार को डायन बिसाही मामले में डुको ग्राम निवासी सावित्री देवी (60) की हत्या मामले में पुलिस ने दो चचेरे देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानेदार तरुण कुमार ने बताया कि घटना के बाद जांच की गयी, जिसमें कुछ गुप्त सूचनाएं मिली, जिसके आधार पर मृतका सावित्री के चचेरे देवर लोहार गोप व मतिराम गोप को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी. पूछताछ में उनदोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया. थानेदार ने बताया कि हमेशा इन लोगों के साथ विवाद होते रहता था. लोहार गोप का मानना था कि पिछले पांच साल के दौरान उसकी बहू व तीन भाई की मौत हो चुकी है. साथ ही घर में शादी विवाह में भी परेशानी हो रही है. इन सभी घटना को लेकर लोहार अपनी चचेरी भाभी को डायन समझता था. वहीं मतिराम गोप का मानना है कि पिछले चार साल के अंदर उसके पांच भैंस मर गयी हैं, जिससे मतिराम भी अपनी चचेरी भाभी मृतका सावित्री देवी को डायन समझता था. लंबे समय से दोनों फिराक में थे कि किसी न किसी दिन अकेले पाकर सावित्री की हत्या करेंगे. सोमवार को जब सावित्री घर पर अकेली थी, तब लोहार व मतिराम घर में घुस कर धारदार लोहे के बसुला से सिर में वार कर हत्या कर दिया और दरवाजा को बाहर से कुंडी बंद कर फरार हो गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










