ePaper

वार्डों में नियमित रूप से करायी जाये फॉगिंग : डीसी

Updated at : 11 Nov 2025 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
वार्डों में नियमित रूप से करायी जाये फॉगिंग : डीसी

नगर परिषद गुमला की समीक्षा बैठक

विज्ञापन

गुमला. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर परिषद गुमला की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में शहर की स्वच्छता, व्यवस्था, फॉगिंग, प्लास्टिक नियंत्रण और अवैध निर्माण की स्थिति पर विस्तार से समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी कचरा उठाने वाली गाड़ियों में जिंगल लगा कर नियमित रूप से कचरा संग्रहण सुनिश्चित किया जाये. शहर के सभी वार्डों में फॉगिंग नियमित रूप से करायी जाये. मांस व चिकन दुकानों से फैलने वाली गंदगी पर जुर्माना लगाने तथा मिट दुकान को अन्य स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश दिये गये. कहा कि दुकानदारों द्वारा दुकान से बाहर समान फैलाने पर समान जब्त किया जाये. ट्रेड लाइसेंस की जांच, सिंगल यूज प्लास्टिक पर विशेष अभियान और होर्डिंग्स से राजस्व संग्रह सुनिश्चित करने को कहा. साथ ही अवैध निर्माण पर जांच और कार्रवाई, बस स्टैंड क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर रोक, मुख्य सड़कों के किनारे पेबर ब्लॉक लगाने के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिये गये. उपायुक्त ने शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने और डीएसपी रोड के ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. बैठक में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार समेत परिषद के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola