पीएफ भुगतान की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

झारखंड जेनरल कामगार यूनियन की गुमला-लोहरदगा जिला इकाई ने दिया धरना
गुमला. झारखंड जेनरल कामगार यूनियन की गुमला-लोहरदगा जिला इकाई ने बॉक्साइट खनन कंपनी द्वारा भविष्य निधि, पीएफ का भुगतान नहीं किये जाने के विरोध में रांची स्थित क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. यूनियन के मजदूरों का आरोप है कि कंपनी वर्ष 2007 से 2025 तक के पीएफ का हिसाब दबाये बैठी है और अब असामाजिक तत्वों का सहारा लेकर मजदूरों के खून-पसीने की कमाई डकारने की कोशिश कर रही है. यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष सनिया उरांव ने कहा कि पीएफ हमारा कानूनी अधिकार है और कंपनी के अलोकतांत्रिक रवैये का जवाब हम लोकतांत्रिक ढंग से लड़ कर देंगे. धरना-प्रदर्शन के बाद क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त को तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा गया, जिसमें स्पष्ट उल्लेख है कि भैंसबथान बॉक्साइट माइंस वर्ष 2007 में चालू होने के बाद से ही पीएफ का भुगतान लंबित है. इस लंबी अवधि के दौरान कई मजदूर सेवानिवृत्त हो गये और कितनों की मृत्यु हो चुकी है. इस ज्ञापन की प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय श्रम मंत्री तथा प्रधान भविष्य निधि आयुक्त, नयी दिल्ली को भी भेजी गयी है. प्रदर्शन में केंद्रीय महासचिव अंजनी कुमार पांडेय, केंद्रीय सचिव सुरेश प्रसाद यादव, संजय उरांव, चंद्र उरांव, निर्मल उरांव, रवि उरांव, रवि खेरवार, गणेश उरांव, सुदर्शन भगत, सुखेश्वर टाना भगत, मनोज महली, राजेंद्र उरांव, तेतला उरांव, बंधु महली, फगुआ असुर, अनिल उरांव, प्रकाश महली, मंगरा उरांव, तेवारी उरांव, रंजीत उरांव, सीता राम उरांव और अमीन उरांव शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




