अपहरण की आशंका, थाना में शिकायत दर्ज

Updated at : 07 Apr 2026 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
अपहरण की आशंका, थाना में शिकायत दर्ज

अपहरण की आशंका, थाना में शिकायत दर्ज

विज्ञापन

गुमला. शहर से सटे पुग्गू करमडीपा गांव की चंद्रमनी तिर्की ने अपनी गोद लिए पुत्री के अपहरण की आशंका को लेकर थाना प्रभारी को आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. आवेदन में चंद्रमनी तिर्की ने बताया कि उनके भाई सुनील कुमार उरांव के दो पुत्र थे, जिनमें से एक अजीत कुमार तिर्की का निधन हो चुका है. अजीत कुमार तिर्की की एक नाबालिग पुत्री अदिति तिर्की है. पति की मौत के बाद अदिति की मां गीता देवी को ससुराल पक्ष से सहयोग नहीं मिला और उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा. इसके बाद वह मायके चली गयी. आवेदन के अनुसार बाद में गीता देवी की दूसरी शादी छत्तीसगढ़ के पुतरी चौरा में कर दी गयी. वहां रहने के दौरान अदिति के पालन-पोषण में कठिनाई होने पर 17 जनवरी 2022 को आदिवासी रीति-रिवाज के तहत गीता देवी ने अपनी पुत्री अदिति तिर्की को चंद्रमनी तिर्की को सौंप दिया. तब से अदिति चंद्रमनी तिर्की के पास रह कर गुमला स्थित उर्सुलाइन कॉन्वेंट उवि में कक्षा नौवीं की पढ़ाई कर रही है. चंद्रमनी तिर्की ने आरोप लगाया है कि चामा उरांव ने मौजा भलदम चट्टी स्थित अदिती के हिस्से की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से अवैध निर्माण किया जा रहा है. विरोध करने पर चामा उरांव व उनकी पत्नी द्वारा अदिति को जबरन अपने पास ले जाने की धमकी दी जा रही है. महिला ने आशंका जतायी है कि स्कूल आने-जाने या घर से बाहर निकलने के दौरान अदिति का अपहरण किया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola