ePaper

प्रार्थना सभी को सफल बनाने हेतु प्रचार-प्रसार करने का निर्णय

Updated at : 18 Jan 2026 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
प्रार्थना सभी को सफल बनाने हेतु प्रचार-प्रसार करने का निर्णय

सरना प्रार्थना सभा की तैयारी को लेकर कुगांव गांव स्थित स्कूल मैदान में ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रेशु पहान ने की.

विज्ञापन

घाघरा. सरना प्रार्थना सभा की तैयारी को लेकर कुगांव गांव स्थित स्कूल मैदान में ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रेशु पहान ने की. बैठक में आगामी 15 फरवरी को कुगांव गांव के स्कूल मैदान में भव्य सरना प्रार्थना सभा कार्यक्रम करने को लेकर चर्चा की गयी. उक्त कार्यक्रम में सभी गांव से पहान व पुजार को निमंत्रण के साथ-साथ अधिक से अधिक संख्या में लोगों को उपस्थित होने को लेकर प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया गया. प्रार्थना सभा की तैयारी को ले अगली बैठक 25 जनवरी को होगी. पंसस सरवन उरांव ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. उक्त कार्यक्रम में लोग पारंपरिक वेशभूषा में सुशोभित होकर शामिल हो और कार्यक्रम को सफल बनायें. बैठक में सहदेव भगत, प्रकाश पुजार, दशरथ उरांव, अमृत उरांव, कमला मुंडा, सुकरु उरांव, महारंग उरांव, एतवा उरांव, सागर उरांव सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे. करनी मुखिया की पुत्री का निधन, शोक डुमरी. प्रखंड अंतर्गत करनी पंचायत के मुखिया संजय उरांव की 14 वर्षीय पुत्री पुष्पा मिंज का गत शनिवार की रात लगभग नौ बजे असामयिक निधन हो गया. पुष्पा संत अन्ना कॉन्वेंट स्कूल चैनपुर की कक्षा 7वीं की छात्रा थी. उनके आकस्मिक निधन से पूरे पंचायत व प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर है. परिजनों के अनुसार पुष्पा मिंज पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी. जिसका इलाज कराया जा रहा था. शनिवार की रात अचानक उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गयी. जिसके बाद उनका निधन हो गया. इस दुखद घटना से परिवार गहरे सदमे में है. वहीं निधन की सूचना मिलते ही प्रखंड के जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मुखिया संजय उरांव के आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य रखने की सांत्वना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola