ePaper

टोटो की मुख्य सड़क पर गड्ढा

Updated at : 17 Aug 2025 4:14 PM (IST)
विज्ञापन
टोटो की मुख्य सड़क पर गड्ढा

गुमला प्रखंड के टोटो मुख्य पथ पर नेशनल हाइवे सड़क पर सड़क के बीचोंबीच बड़ा गड्ढा हो गया है.

विज्ञापन

टोटो. गुमला प्रखंड के टोटो मुख्य पथ पर नेशनल हाइवे सड़क पर सड़क के बीचोंबीच बड़ा गड्ढा हो गया है. जिससे सड़क पर दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन एक महीने बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन या पथ निर्माण सड़क की मरम्मत नहीं करायी है. स्थानीय लोगों ने मजबूर होकर दुर्घटना रोकने के लिए एक बोर्ड को सड़क के बीच में लगा दिया है. ताकि वाहन गड्ढे से न गुजरें. हादसों को रोका जा सके. इधर ग्रामीणों में विभाग के प्रति काफी रोष है. जो लोग यहां से गुजर रहे हैं. सरकार व प्रशासन को कोसते नजर आ रहे हैं. बीपीओ पुष्पा टोप्पो ने किया निरीक्षण घाघरा. प्रखंड के अति सुदूरवर्ती इलाका सनईटांगर स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय का निरीक्षण बीपीओ पुष्पा टोप्पो ने किया. उन्होंने बताया कि विद्यालय में नामांकित विद्यार्थी की संख्या 88 है. जिसमें से 70 विद्यार्थी की उपस्थिति रही. सभी अनुशासन पूर्वक कक्षा में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे. इस दौरान बीपीओ ने कई सवाल भी विद्यार्थियों से पूछे. जिसका जवाब भी मिला. बीपीओ ने कहा कि विद्यालय में काफी बेहतर शिक्षा बच्चों को मिल रही है. जंगल के ऊपर बसे विद्यालय जाने के लिए पैदल भी चलना पड़ा. परंतु यहां आने से पता चला कि यहां के बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर रहे है. उन्होंने पठन-पाठन की सामग्री का जांच भी की. जिसमें सभी सामग्री व्यवस्थित तरीके से पायी. ज्ञात हो कि उक्त विद्यालय में आजादी के बाद पहली बार शिक्षा विभाग से कोई अधिकारी पहुंचा था. बीपीओ ने कहा कि सुदूरवर्ती इलाका में बच्चों का पढ़ाई कैसा हो रहा है. जिसे देखने के लिए मैं गयी थी. मेरा आना सफल रहा क्योंकि यहां के बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola