पुलिस जवान घायल, अस्पताल में भर्ती

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jun 2026 10:10 PM

विज्ञापन

पुलिस जवान घायल, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन

गुमला. किस्को थाना के नावाडीह निवासी व वर्तमान में सिमडेगा कोर्ट में पोस्टेड झारखंड पुलिस के 34 वर्षीय जवान सुनील राम सड़क हादसे में घायल हो गया. जवान सुनील राम विभाग से छुट्टी लेकर बाइक से अपने घर जा रहे थे. इस दौरान चंदाली के समीप एक ट्रक (बीआर-03जीबी-7548) ने उनकी बाइक में साइड से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे बाइक समेत वहीं सड़क पर गिर चोटिल हो गये. घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया. घटना के वक्त वहां से गुजर रही गुमला पुलिस की पेट्रोलिंग टीम की नजर घायल जवान पर पड़ी, तो घायल सुनील राम को तुरंत वहां से सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

सड़क हादसे में युवक घायल

गुमला. कोटाम निवासी 22 वर्षीय अंकित मिंज सड़क दुर्घटना में घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अंकित मिंज किसी काम के सिलसिले में खरका गया था. वहां से लौटने के क्रम में अंबाटोली के समीप हादसा हो गया.

फरार अभियुक्त के घर पर चिपकाया इश्तेहार

बसिया. पुलिस ने बसिया थाना कांड संख्या 27/23 के फरार अभियुक्त त्रिनाथ पंगी उर्फ संतोष के ओड़िशा स्थित घर पर इश्तेहार चिपकाया है. आरोपी त्रिनाथ पंगी गनेल चिकनपुर लम्टापुट का रहने वाला है, जो मामले में लंबे समय से फरार चल रहा है. न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस ने उसके पैतृक आवास पर नोटिस तामिला करते हुए उसे आगामी 30 दिनों के अंदर न्यायालय में उपस्थित होने का समय दिया है. निर्धारित समय सीमा के अंदर अदालत में हाजिर नहीं होने पर पुलिस द्वारा आगे की कुर्की-जब्ती की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola