इलाज कराने आया गुमला का व्यक्ति निकला कोरोना पॉजिटिव, ओमिक्रॉन टेस्ट के लिए सैंपल भेजा जा सकता है पुणे

Updated at : 09 Dec 2021 1:34 PM (IST)
विज्ञापन
इलाज कराने आया गुमला का व्यक्ति निकला कोरोना पॉजिटिव, ओमिक्रॉन टेस्ट के लिए सैंपल भेजा जा सकता है पुणे

कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर सदर अस्पताल गुमला के मुख्य गेट में ओपीडी व भरती मरीजों को अस्पताल में प्रवेश से पहले कोरोना जांच के क्रम में गुमला शहर का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया.

विज्ञापन

गुमला : कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर सदर अस्पताल गुमला के मुख्य गेट में ओपीडी व भरती मरीजों को अस्पताल में प्रवेश से पहले कोरोना जांच के क्रम में गुमला शहर का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया. जानकारी कोरोना नोडल पदाधिकारी अनूप नंद ने देते हुए बताया कि उक्त व्यक्ति मंगलवार को ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने आया था.

उसी समय अस्पताल में प्रवेश से पहले हमारे एलटी द्वारा उसका सैंपल संग्रह किया गया था. मंगलवार को 78 सैंपल संग्रह किया गया था. जिसमें एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. ओमिक्रॉन है कि नहीं पूछने पर कहा कि ओमिक्रॉन टेस्ट के लिए उसका पुन: सैंपल लिया जायेगा.

अभी इस संबंध में सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा कोई गाइड लाइन नहीं दिया गया है. वहीं सीएस कार्यालय को उसके पॉजिटिव होने की सूचना दी गयी है. सिविल सर्जन स्तर से जिला प्रशासन से मिले निर्देश के बाद ही उक्त पॉजिटिव व्यक्ति का ओमिक्रॉन टेस्ट होगा. वह टेस्ट रांची में भी नहीं होता है. उसका सैंपल व ब्लड सैंपल लेकर पुणे भेजा जायेगा. तभी ओमिक्रॉन का टेस्ट संभव हो सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola