पाकुड़ ने लातेहार को 18 रन से हराया
Updated at : 01 Apr 2024 8:48 PM (IST)
विज्ञापन

जेएससीए इंटर जिला अंडर-19 प्लेट ग्रुप क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन
गुमला.
गुमला के तेलंगा खड़िया स्टेडियम में जेएससीए इंटर जिला अंडर-19 प्लेट ग्रुप क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को पाकुड़ ने लातेहार को 18 रन से हराया. पाकुड़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते 33.3 ओवरों में 152 रनों पर सिमट गयी. पाकुड़ की ओर से अर्जुन गोस्वामी ने सर्वाधिक 42 रनों की पारी खेली. सिंटू कुमार यादव ने 17, सुबेर व अबू सऊद ने 17-17 रन बनाये. रोशन व दिवाकर ने 10-10 रनों का सहयोग किया. लातेहार की ओर से विजय रोहित ने 9.3 ओवर में 36 रन देकर पांच विकेट हासिल किये. गौरव पाल व आदर्श विशाल ने दो-दो विकेट लिये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी लातेहार की पूरी टीम 32.4 ओवर में 134 रन पर सिमट गयी. लातेहार के विजय रोहित ने 68 रनों की पारी खेली. वहीं गौरव पाल 15, कुमार शानू 14 व हिमांशु ने 12 रनों का सहयोग दिया. पाकुड़ की ओर से सिंटू यादव ने 10 ओवर में 32 रन देकर पांच व रोशन कुमार ने 8.4 ओवर में 35 रन खर्च कर चार विकेट लिये. गेंद व बल्ले के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले लातेहार के विजय रोहित को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मौके पर जेएससीए द्वारा प्रतिनियुक्ति टीआरडीओ मिलन दत्ता, अंपायर मनोहर सिंह, नीरज पाठक, गुमला जिला क्रिकेट संघ के सचिव जितेंद्र सिंह, मनोज चौधरी, ज्ञान प्रकाश, सुनील सिंह, सौरभ अंकित, यमुना झा, सन्नी साहू समेत अन्य मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




