मदर तेरेसा दल को ओवरऑल खिताब

Updated:
विज्ञापन
मदर तेरेसा दल को ओवरऑल खिताब

चंचल सिग्नस इंग्लिश मीडियम स्कूल अरमई में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन

गुमला. गुमला के चंचल सिग्नस इंग्लिश मीडियम स्कूल अरमई में गुरुवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई. अंतिम दिन विभिन्न प्रकार के खेलकूद प्रतियोगिता हुई. मौके परप विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. प्रतियोगिता में ओवरऑल का खिताब मदर तेरेसा दल को मिला. वहीं दूसरे स्थान पर विवेकानंद हाउस व तीसरे स्थान पर बिरसा मुंडा हाउस रहा. मुख्य अतिथि प्रेस क्लब गुमला के महासचिव दुर्जय पासवान व विशिष्ट अतिथि अरमई पंचायत की मुखिया हीरा देवी, स्पोटर्स एकेडमी गुमला के सचिव जुन्नू रैन, पत्रकार हरिओम सुधांशु, पत्रकार शहजाद अनवर, स्कूल के संरक्षक अशोक कुमार जायसवाल थे. प्रतियोगिता का शुभारंभ झंडोत्तोलन व मशाल जला कर किया गया. मौके पर स्कूली बच्चों ने आकर्षक परेड व ड्रिल प्रस्तुत कर अभिभावकों का मनमोह लिया. महासचिव दुर्जय पासवान ने अभिभावकों से अपील की कि बच्चे जब स्कूल से घर जायें, तो उनके फिजिकल एक्टिविटी पर फोकस करें. साथ ही स्कूल में जिन विषयों की पढ़ाई हुई है, उनका रिवीजन जरूर बच्चों से करायें. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी व छात्र गुमला में नाजुक दौर से गुजर रहे हैं. गुमला में नशापान चरम पर है. ऐसे में बच्चों पर नजर रखें, ताकि वे नशापान से दूर रहें. सैय्यद जुन्नू रैन ने कहा है कि चंचल सिग्नस स्कूल लगातार बेहतर कर रहा है. यहां बच्चों में इंग्लिश बोलने की जो प्रतिभा है, वह अच्छे अच्छे स्कूल को टक्कर देते हुए आगे निकल रही है. संरक्षक अशोक जायसवाल ने कहा है कि चंचल सिग्नस स्कूल बच्चों की शिक्षा के अलावा खेलकूद पर विशेष ध्यान देता है. स्कूल के निदेशक सुबोध कुमार लाल ने कहा है कि यह स्कूल वर्ष 2019 से चल रहा है. बीच में कोरोना आ गया, जिससे स्कूल प्रभावित हुआ. कोरोना के बाद जब स्कूल शुरू हुआ, तो पढ़ाई की रफ्तार व शिक्षकों की मेहनत से बच्चे अब हर क्षेत्र में बेहतर कर रहे हैं. मैट्रिक परीक्षा में वर्ष 2024 में छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया था. कार्यक्रम में सैय्यद जुन्नू रैन, अशोक कुमार जायसवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर सुबोध कुमार लाल, उपाध्यक्ष किशोर कुमार मिश्रा, सेक्रेटरी कुणाल किसलय, ज्वाइंट सेक्रेटरी विशाल कुमार बिट्टू, संदीप कुमार प्रसाद, प्रिया किसलय, शशि किरण जायसवाल, असिस्टेंट प्रिंसिपल मनीषा मिंज, संजना मिश्रा, हीना सिंह, मंजू लकड़ा, इलियास तिर्की, फुलमनी कुमारी, संदीप लकड़ा, कुशल कुजूर, संगीता मिंज, रवानी कुमारी, शिशिर मिंज, इंदु कुमारी, रविशंकर टोप्पो, अंजना बाड़ा, दिव्या एक्का, मोनिका सोरेंग, सीमा रानी तिर्की, रेशमा प्रतिमा लकड़ा, मलिता कंडूलना, निशि प्रिया डुंगडुंग, निशांत मुंडा, रीना कुमारी, शिलामुनी लकड़ा, तारा टेटे, सुक्ती केरकेट्टा, ओमप्रकाश जाजोदिया, आनंद साहू, हरिओम सुधांशु, शहजाद अनवर, बालकेश्वर सिंह, संदीप प्रसाद, चितरंजन मिश्रा, अंकिता लाल, पुष्कर लाल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola