ePaper

हाइवा व बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक घायल

Updated at : 29 Jan 2026 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
हाइवा व बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक घायल

हाइवा व बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन

कामडारा. कामडारा ब्लॉक चौक से कुछ दूरी पर स्थित महाराजा होटल के समीप खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर गुरुवार की देर शाम 6.45 बजे सड़क हादसा हुआ. इसमें विवेक कुमार महतो (पकरा स्टेशन टोली निवासी) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि असीम तोपनो (21 वर्ष), पकरा निवासी घायल हो गया है. बताया जा रहा है कि उक्त दोनों युवक कोंडेकेरा मेला देखने के बाद शाम को वापस अपने घर पकरा लौट रहे थे. इस दौरान महाराजा होटल के समीप एक ऑटो को ओवरटेक करने के उपरांत आगे बढ़े. उसी वक्त विपरीत दिशा से काफी तेजी के साथ आ रही एक हाइवा ट्रक से जा टकराये, जिसमें विवेक कुमार महतो की मौत घटनास्थल पर हो गयी, वहीं दूसरा घायल युवक असीम तोपनो को कामडारा पुलिस ने उठा कर इलाज के लिए सीएचसी कामडारा मे भर्ती कराया है. चिकित्सकों ने उक्त घायल युवक को रांची रिम्स रेफर कर दिया है. इधर, कामडारा पुलिस ने मृत युवक के शव को अपने कब्जे मे लेने के उपरांत उसके परिजनों को इसकी सूचना दे दी है.

बाइक सवार गिर कर घायल

बिशुनपुर. थाना क्षेत्र के नरमा गांव निवासी 20 वर्षीय अरविंद मिंज चेड़ा गांव के समीप अनियंत्रित होकर गिर गया. घटना से उसे गंभीर चोट लगी है, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर पहुंचाया गया और परिजन को जानकारी दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola