युवा दिवस पर लें नशापान से दूर रहने का संकल्प

भारतीय विद्यार्थी परिषद गुमला ने स्वामी विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया
गुमला. भारतीय विद्यार्थी परिषद गुमला नगर इकाई ने स्वामी विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया. मौके पर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि पत्रकार दुर्जय पासवान ने कहा कि छात्र स्वामी विवेकानंद की जीवन से प्रेरणा लें. उनकी जयंती पर युवाओं के लिए दौड़ शारीरिक क्षमता उनके अंदर एक ऊर्जा उत्पन्न हो. इसलिए इस प्रकार के ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहना चाहिए. स्वामी विवेकानंद भारत नहीं अपितु पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत हैं. स्वामी जी ने देश, समाज, युवाओं को जागृत करने का काम किया और हमेशा कहते थे लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत. उन्होंने युवाओं से नशापान से दूर रहने की अपील की. साथ ही आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य बना कर मंजिल प्राप्त करने के लिए कहा. विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख डॉक्टर जी भवानी रजक ने कहा की विद्यार्थी परिषद एक ऐसा छात्र संगठन है, जो विद्यार्थियों को नेतृत्व देने का काम करती है. विद्यार्थी परिषद ज्ञानशील एकता के मंत्र के साथ छात्रों के जीवन में एक नया संचार अनुशासन और हर परिस्थिति से लड़ना सिखाती है. विद्यार्थी परिषद जीवन में सामाजिक व छात्रों के बीच काम करते हुए छात्रों को एक नयी दिशा देने का काम करती है. आज 12 जनवरी विवेकानंद की जयंती पर सभी छात्रों ने कार्यक्रम में भाग लिया. विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता देवेंद्रलाल उरांव ने कहा है कि मैं जब छात्र जीवन में विद्यार्थी परिषद में काम करता था, तब मुझे विद्यार्थी परिषद से एक प्रेरणा मिली कि सामाजिक जीवन में जुड़े रहना उसे समाज के बीच काम करते रहना यह बड़ा महत्वपूर्ण कार्य है. विद्यार्थी परिषद ने मुझे आज अनुशासन कार्य करने की क्षमता और एक नयी ऊर्जा दी. कार्यक्रम में विभाग प्रमुख डॉ आशुतोष झा, नगर उपाध्यक्ष सुमित कुमार, विभाग संगठन मंत्री देवी सिंह, विभाग संयोजक ज्योतिष राम, जिला संयोजक मृणाल केसरी, क्षेत्रीय जनजाति कार्य प्रमुख डब्ल्यू भगत, लक्ष्य एकेडमी के संचालक प्रेमचंद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आलोक प्रजापति, सनी कुमार, सपना टोप्पो, विभा कुमारी, छोटू उरांव, विष्णु सिंह, हिमांशु राज, दीपक कुमार आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




