कुआं में डूबने से वृद्ध की मौत

Updated at : 14 Jul 2024 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
कुआं में डूबने से वृद्ध की मौत

अलग-अलग हादसे में पांच की मौत, एक घायल

विज्ञापन

पालकोट.

थाना के टेंगरिया निवासी मंगरा उरांव (60) की मौत शनिवार की रात अपने घर के समीप कुआं में गिर कर डूबने से हो गयी. इसकी जानकारी रविवार की सुबह तह हुई, जब बेटी कुआं में पानी भरने गयी. इसके बाद स्थानीय लोगों को बुलाते हुए पालकोट पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना मिलने पर एसआइ गौतम वर्मा टेंगरिया गांव पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. जानकारी के अनुसार मंगरा गुमला सिविल कोर्ट में मुंशी का काम करता था. लेकिन दो साल मुंशी का काम करने के बाद छोड़ कर घर गृहस्थी का कार्य करने लगा था. गांव वालों का कहना है कि अंधेरा होने से कुआं में गिर गया है और रात होने के कारण किसी की मदद नहीं मिलने से उसकी मौत हो गयी.

ट्रैक्टर से दब कर आदिम जनजाति युवक की मौत

बिशुनपुर. गुरदरी थाना के सखुआपानी गांव में खेत जोतने के क्रम में ट्रैक्टर पलट गया, जिसमें गांव के गोपाल असुर (19) की दब कर मौत हो गयी. सूचना मिलने पर गुरदरी पुलिस ने शव को बरामद कर रविवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. जानकारी के अनुसार गांव के ही अनिल असुर के ट्रैक्टर से गोपाल असुर रविवार को गांव में खेत जोत रहा था. इस दौरान ट्रैक्टर कीचड़ में फंस गया. चालक व मालिक द्वारा ट्रैक्टर को निकालने का प्रयास किया, परंतु वह नहीं निकला. ट्रैक्टर खेत में ही छोड़ कर वे लोग शाम में घर चले गये. इसके बाद कुछ दिनों से विक्षिप्त चल रहे गोपाल असुर उक्त ट्रैक्टर के पास पहुंचा और डायरेक्ट स्टार्ट कर एक्सीलेटर दबाया, जिससे गाड़ी सामने से खड़ी होकर सीधा पीछे पलट गयी, जिसमें वह दब गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पर गांव वालों ने ट्रैक्टर उठाने की हरसंभव कोशिश की, परंतु ट्रैक्टर नहीं निकला. थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह ने जेसीबी व पोकलेन मशीन की मदद से रविवार की सुबह ट्रैक्टर को हटाया. इसके बाद मृतक के शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेजा गया. थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह ने कहा कि परिजनों के अनुसार गोपाल असुर का कुछ दिनों से शारीरिक व मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. खेत में फंसे ट्रैक्टर को उसने स्टार्ट किया, जिससे ट्रैक्टर पलट गया.

ट्रैक्टर से दबने से चालक की मौत, एक घायल

सिसई. थाना क्षेत्र के लकेया निवासी ट्रैक्टर चालक गोपी उरांव (30) की शनिवार की शाम को ट्रैक्टर में दबने से मौत हो गयी. वहीं उसकी चपेट में आने से विनोद उरांव (20) घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल को रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे गुमला रेफर कर दिया गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच ट्रैक्टर को थाना ले गयी व शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार गोपी हल लगे ट्रैक्टर को लेकर थाना रोड से गुजर रहा था. इस क्रम में उसने एक ठेले को टक्कर मार दी और ट्रैक्टर को लेकर तेज गति से भागने लगा. भागने के दौरान वह ट्रैक्टर से नियंत्रण खोकर रोड किनारे बाइक पर बैठे विनोद को बाइक समेत रौंद दिया, जिसमें विनोद घायल हो गया. बाइक पर ट्रैक्टर चढ़ने से ट्रैक्टर को जोर से झटका लगा और चालक गोपी ट्रैक्टर से नीचे गिर गया. उसके गिरते ही ट्रैक्टर उसे भी रौंदते हुए आगे बढ़ गया, जिससे उसकी मौत हो गयी.

युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

रायडीह. रायडीह थाना के लुरू गांव निवासी सेलेस्टीन लकड़ा के पुत्र कार्तिक लकड़ा (17) ने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. शनिवार को घर के सभी लोग खाना खाकर सो गये और जब सुबह उठा, तो देखा की कार्तिक लकड़ा घर के ही कांडी पर रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है. समाचार लिखे जाने तक कार्तिक लकड़ा ने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी. पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है.

बस ने अधेड़ व्यक्ति को कुचला, मौत

भरनो. रांची-गुमला रोड पर जुरा गांव के पास रविवार की देर शाम एक यात्री बस ने जुरा खटवाटोली निवासी सहाय तिग्गा 50 वर्ष को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. अधेड़ को कुचलने के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया. घटना के विरोध में ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख कर रांची व गुमला मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. पुलिस प्रशासन घटना स्थल पहुंच गयी है. लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है. जबकि भरनो थाना पुलिस ने कहा है कि अधेड़ को कुचलने वाली महाशक्ति बस को पकड़ लिया गया है. उसे थाना में रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola