ब्राउन शुगर की लत में महिला ने अस्पताल में की चोरी, लोगों ने पकड़कर पीटा, पुलिस को सौंप दिया
9 गुम 9 में महिला को पकड़कर ले जाती पुलिस व भीड़ | Prabhat Khabar Network
गुमला सदर अस्पताल में ब्राउन शुगर की लत के कारण चोरी करती एक महिला को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। जानिए पूरी घटना की जानकारी।
गुमला सदर अस्पताल में गुरुवार को एक महिला को मरीजों और उनके परिजनों का मोबाइल व पर्स चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया. घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. लोगों ने महिला को पकड़कर गुमला पुलिस के हवाले कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला बुधवार की मध्य रात्रि करीब तीन बजे अस्पताल पहुंची और विभिन्न वार्डों में घूमती रही. तड़के सुबह करीब साढ़े चार बजे उसने इलाजरत अनीता देवी के बैग से रुपये निकालने का प्रयास किया. उसी समय वार्ड में मौजूद बच्ची जयमुनि कुमारी ने महिला को चोरी करते देख ली और शोर मचा दिया. इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि महिला ने सुरसांग निवासी इलाजरत कलिंदर लोहरा का मोबाइल फोन भी चुरा लिया था. तलाशी के दौरान मोबाइल बरामद कर लिया गया. घटना से नाराज लोगों ने महिला की हल्की पिटाई भी कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर थाने ले गयी. इलाजरत मरीजों के परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी सदर अस्पताल के बाथरूम में एक महिला का पर्स मिला था. पर्स से करीब 10 हजार रुपये गायब थे. जबकि आधार कार्ड, बैंक पासबुक समेत अन्य दस्तावेज बाथरूम में ही फेंक दिये गये थे. लोगों को आशंका है कि उस घटना में भी इसी महिला या उसके साथियों का हाथ हो सकता है. हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी. सूत्रों की मानें तो पकड़ी गयी महिला बड़ाइक मुहल्ला की रहने वाली बतायी जा रही है. वह कुछ अन्य युवकों के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला ने पूछताछ में ब्राउन शुगर की लत के कारण चोरी करने की बात कही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और महिला से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दुर्जय पासवान
दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









