सिविल कोर्ट गुमला में राष्ट्रीय लोक अदालत 10 मई को

Updated at : 21 Apr 2025 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
सिविल कोर्ट गुमला में राष्ट्रीय लोक अदालत 10 मई को

राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन करें : पीडीजे

विज्ञापन

गुमला. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर सिविल कोर्ट गुमला में 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. इसको लेकर पीडीजे सह डीएलएसए अध्यक्ष ध्रुव चंद्र मिश्र ने संबंधित विभागों के सभी पदाधिकारियों से बैठक कर उचित दिशा-निर्देश दिये. पीडीजे ने राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किये. साथ ही संबंधित न्यायालय में लंबित सुलहनीय मामलों को चिन्हित कर प्री कॉन्सिलिएशन सीटिंग कर मामलों को त्वरित गति से निष्पादित करने का निर्देश दिया. अधिवक्ताओं से राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन कराने हेतु कोशिश करने की बात कहीं. राष्ट्रीय लोक अदालत में कंपाउंडेबल प्रकृति के सभी मामले, बैंक के मामले, बिजली, पारिवारिक विवाद, भरण पोषण, चेक बाउंस, वन विभाग, उत्पाद विभाग, मोटर वाहन दुर्घटना के मामले व दीवानी मुकदमे आदि का लोक अदालत में निष्पादन किया जायेगा. बैठक में न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता व संबंधित विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे.

वीर कुंवर सिंह जयंती कल

गुमला. अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ 23 अप्रैल को बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती मनायेगी. यह जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी मनमोहन सिंह ने क्षत्रियों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है. उन्होंने बताया कि बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती पर दोपहर एक बजे नगर भ्रमण व बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा. साथ ही दोपहर दो बजे से बाबू वीर कुंवर सिंह स्मृति भवन में मंचीय कार्यक्रम होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola