जनता की समस्याओं के प्रति सांसद संवेदनशील : राजनील

Updated at : 22 May 2025 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
जनता की समस्याओं के प्रति सांसद संवेदनशील : राजनील

सांसद प्रतिनिधि ने कार्यकर्ताओं से मिल समस्याओं से हुए अवगत

विज्ञापन

डुमरी. सांसद प्रतिनिधि राजनील तिग्गा ने गुरुवार को डुमरी प्रखंड का दौरा कर कार्यकर्ताओं से मिले. मौके पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें प्रखंड की समस्याओं से अवगत कराया. कार्यकर्ताओं ने बताया कि नावाडीह चौक से कुरूंद मोड़ तक बन रही सड़क नावाडीह चौक से कुछ दूरी तक नहीं बनी है, जिससे ग्रामीणों व सड़क के अगल बगल के घर वालों को परेशानी होती है. वहीं डुमरी बाजारटांड़ जिप सदस्य मद से बना सामूहिक शौचालय का उद्घाटन हो गया है, मगर अभी तक उसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है. कार्यकर्ताओं की बातें सुन सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि यह तो डुमरी के लिए दुर्भाग्य की बात है. उन्होंने कहा कि नवाडीह चौक से जो एनएच की ओर से सड़क बन रही है, उसकी स्थिति खराब है. एक ओर सड़क को खोद कर छोड़ दिया गया है, जिससे लोगों को असुविधा हो रही है. सड़क निर्माण कार्य की देख-रेख कर रहे इइ सुमन शेखर ने फोन पर बात की, तो उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराया जायेगा. जनता की समस्या के प्रति सांसद बहुत ही संवेदनशील हैं. यह सड़क नहीं बनी, तो हमलोग संवेदक पर कार्रवाई करने के लिए सांसद से मांग करेंगे. उन्होंने कहा कि डीडीसी से बात करेंगे. बहुत जल्द शौचालय का लाभ लोगों को मिलेगा. बाजारटांड़ में जर्जर शेड मामले में भी बात करेंगे. उन्होंने कहा कि सांसद का स्पष्ट निर्देश है कि जनता ने हमें सेवक बना कर भेजा है. हमलोगों को जनता की सेवा करना प्राथमिकता है. इससे पूर्व बुजुर्ग बीमार कांग्रेस महिला कार्यकर्ता डोरोथिया तिर्की से उसके घर जाकर मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा. मौके पर जिला निगरानी समिति सदस्य रूपेश कुमार, जय सिंह, प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर एक्का, उपाध्यक्ष प्रदीप मिंज, जिला सचिव बेलसागर मिंज, मकबूल आलम, कुंदन सिंह, ग्रोटी कुजूर, भोला अंसारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola