ePaper

झारखंड : गुमला में अगवा कर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 5 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

Updated at : 02 Jun 2023 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : गुमला में अगवा कर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 5 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

गुमला में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. शादी समारोह से अगवा कर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया, वहीं मारपीट भी की गयी. इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

गुमला, दुर्जय पासवान : गुमला में एक नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है. पीड़िता की उम्र 15 वर्ष है. शादी समारोह से अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता के साथ आरोपियों ने मारपीट भी किया है. साथ ही पुलिस व ग्रामीणों को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया है. धमकी के कारण पीड़िता एक दिन बाद थाना आकर घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है. धोधरा गांव के समीर उरांव व बृज उरांव सहित अन्य तीन युवकों को आरोपी बनाया गया है.

मारपीट कर उठाकर ले गये

परिवार वालों ने बताया कि 31 मई को गांव में एक शादी समारोह था. रात आठ बजे मेरी बेटी गांव में शादी समारोह में भाग लेने गयी थी. पड‍़ोस में शादी समारोह में नाचगान चल रहा था. जहां लड़की खड़ी थी. इसी दौरान धोधरा गांव के समीर उरांव एवं बृज उरांव लड़की को जबरन स्कूटी में मारपीट कर बैठाया और मुंह को हाथ से दबाकर अगवा कर ले गया. इसके बाद मोबाइल से फोन कर तीन अन्य दोस्तों को बुलाया. उसके बाद पांचों युवकों ने लड़की के साथ गांव के बगीचा में बारी-बारी से दुष्कर्म किया. रात होने के कारण बगीचा सुनसान था. परिवार वालों ने कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगायी है.

Also Read: झारखंड : उत्तर प्रदेश से अगवा 2 बच्चे कोडरमा और गिरिडीह से बरामद, महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज

इस संबंध में थानेदार मनोज कुमार ने कहा कि पीड़ित परिवार के दिये आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. वहीं, पीड़िता का गुमला सदर अस्पताल में मेडिकल कराया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola