ePaper

ढुकू का कलंक मिटा, Gumla के तेलगांव में 101 जोड़ों का सामूहिक विवाह

Updated at : 22 Feb 2026 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
mass wedding

गुमला में सामूहिक विवाह में शामिल लोग.

Gumla: जिले के तेलगांव में 101 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया. इनमें कई ऐसे जोड़े थे जो ढुकू विवाह कर लिव इन रिलेशन में रह रहे थे.

विज्ञापन

दुर्जय पासवान
Gumla: गुमला जिले के आदर्श ग्राम तेलगांव में नवयुवक संघ तेलगांव की ओर से प्रेम और लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे 101 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. इस सामूहिक विवाह के साथ ढुकू का कलंक भी मिट गया. तेलगांव पंचायत स्थित सामुदायिक भवन परिसर में आयोजित इस सामूहिक विवाह का आयोजन पूर्व थानेदार सह समाजसेवी जगन्नाथ उरांव के संरक्षण एवं नेतृत्व में किया गया. ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक गीत-संगीत के बीच सभी जोड़ों का विवाह विभिन्न धर्मों एवं समुदायों की रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया. इस सामूहिक विवाह में ओडिशा से 3 जोड़े, छत्तीसगढ़ से 7 जोड़े, लोहरदगा जिले से 9 जोड़े सहित गुमला जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये कुल 101 जोड़ों ने विवाह बंधन में बंधकर सामाजिक एकता का संदेश दिया. इनमें सद्दान समाज के 20 जोड़े शामिल थे.

कई लोगों ने की मदद

कार्यक्रम में चेन्नई से पहुंचे नायडू और उनकी पत्नी द्वारा 101 साड़ियां, कृष्णा कुमार प्रिटोरिया द्वारा कुर्ता-पायजामा भेंट कर वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया गया. झारखंड के विभिन्न जिलों से समाजसेवी एवं दानदाताओं ने सहयोग प्रदान किया, जिनमें प्रमुख रूप से संतोष चचरा (जमशेदपुर), जलेश्वर उरांव (सिसई), हितेश्वर उरांव (बेहरा टोली), निर्मल गोयल, अजय मंत्री, विजय गुप्ता और कौशलेंद्र शामिल रहे. आदिवासी जोड़ों का कन्यादान जगन्नाथ उरांव और उनकी पत्नी ने किया, जबकि सद्दान समाज के जोड़ों का कन्यादान किशोर कुमार और उनकी पत्नी द्वारा किया गया. विवाह के बाद सभी परिवार और अतिथियों के लिए सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया.

इन लोगों का सहयोग रहा

इस सफल आयोजन में नवयुवक संघ तेलगांव के सदस्यों एवं ग्रामवासियों का उल्लेखनीय योगदान रहा. आयोजन को सफल बनाने में कृष्ण उरांव, प्रदीप चौधरी, विनोद उरांव (मुखिया), देवी उरांव, महेश चौधरी, नरेंद्र साहू, सिलेधर सिंह, राज चौधरी, आशा टोप्पो, ओम प्रकाश बड़ाइक सहित दर्जनों महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभायी. जगन्नाथ उरांव ने कहा कि यह सामूहिक विवाह न केवल सामाजिक कुरीतियों को तोड़ने की दिशा में एक मजबूत पहल रहा. बल्कि आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समरसता का प्रेरणादायी उदाहरण भी बना.

युवक युवतियों को अब मिलेगी पहचान : जगन्नाथ

नवयुवक संघ के संरक्षक जगन्नाथ उरांव ने कहा कि समाज में आज भी ऐसे कई लोग हैं जो आर्थिक तंगी और गरीबी के कारण पारंपरिक तरीके से विवाह नहीं कर पाते हैं. ऐसे लोग मजबूरी में लिव इन रिलेशनशिप में रह जाते हैं. जिन्हें समाज की ओर से सही दृष्टि से नहीं देखा जाता. उन्होंने कहा कि नवयुवक संघ तेलगांव ऐसे जरूरतमंद युवक-युवतियों की जिम्मेदारी लेते हुए उनका विवाह संपन्न कराता है. ताकि वे समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें. संघ का उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक कारणों से सामाजिक सम्मान से वंचित न रहे. सद्दान समाज के जोड़ों का हिन्दू रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न करया जाता हैं. वहीं, सरना धर्म को पहान बैगा के द्वारा विवाह संपन्न करया जाता है.

ये भी पढ़ें…

बैलेट बॉक्स लेकर बूथों पर रवाना हुए पोलिंग एजेंट, वोटरों से बिना किसी भय के वोट देने की अपील

Deoghar: कुमैठा डिस्पैच सेंटर से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, सोमवार को मतदान

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola