टाटा सूमो से शराब जब्त, तस्कर व चालक फरार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

छापामारी कर की गयी कार्रवाई
विज्ञापन
चैनपुर.
बेंदोरा गांव से पुलिस ने शनिवार की आधी रात को अवैध अंग्रेजी शराब को जब्त किया. मौके पर वाहन छोड़ कर तस्कर व ड्राइवर फरार हो गये. थानेदार अजय यादव ने बताया कि सफेद रंग की टाटा सूमो (सीजी 14 एमबी 3139 नंबर) से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी चैनपुर के रास्ते डुमरी ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी. इसके आधार पर तत्काल छापामारी दल का गठन कर बेंदोरा गांव के पास जांच लगायी गयी. यहां आधी रात के करीब एक टाटा सूमो वाहन आता दिखायी दिया. पुलिस द्वारा हाथ देकर रुकवाने पर भी टाटा सुमो काफी तेजी से आगे निकल गया. पीछा करने पर तस्कर व ड्राइवर वाहन छोड़ कर फरार हो गये. पुलिस द्वारा टाटा सूमो वाहन से 13 पेटी अंग्रेजी शराब को जब्त कर लिया गया. इसमें 180 एमएल मैकडॉवेल के 48 बोतल, 180 एमएल बी-7 के 48 बोतल, 375 एमएल रॉयल चैलेंज के पांच बोतल, 48 बोतल गॉडफादर बियर एवं 144 कैन बियर जब्त किया गया. टाटा सूमो वाहन को भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि जानकारी मिली कि उक्त अंग्रेजी शराब को दीपक कुमार सिंह द्वारा डुमरी ले जाया जा रहा था. अंग्रेजी शराब तस्कर की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है. छापामारी दल में थानेदार अजय यादव, एसआइ अशोक कुमार, एएसआइ मदन शर्मा, प्रदीप महतो मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










