ePaper

झामुमो सभी 22 वार्डों व अध्यक्ष पद पर समर्थित उम्मीदवार उतारेगा : विधायक

Updated at : 12 Jan 2026 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
झामुमो सभी 22 वार्डों व अध्यक्ष पद पर समर्थित उम्मीदवार उतारेगा : विधायक

झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी गुमला की बैठक

विज्ञापन

गुमला. झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी गुमला की बैठक सोमवार को सर्किट हाउस में हुई. अध्यक्षता विधायक गुमला सह जिला संयोजक मंडली प्रमुख भूषण तिर्की ने की. बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सिलसिलेवार विचार-विमर्श किया गया. विशेष कर आगामी नगर निकाय चुनाव में नगर समिति झामुमो चुनाव में मजबूती के साथ उतरेगी. कहा कि सभी वार्डों में अपने समर्थित उम्मीदवार खड़ा करेगी. भूषण तिर्की ने कहा है कि अध्यक्ष पद के लिए भी अपना उम्मीदवार उतारेगी. क्योंकि नगर निकाय को मजबूती प्रदान करने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा सदैव तत्पर रहता है. सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव सभी को देने का काम कर रही है. जैसे मंईयां सम्मान योजना, वृद्धावस्था सम्मान योजना आदि का लाभ सीधे तौर पर जनता को देने का काम किया गया है. नगर परिषद में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी 22 वार्डों के वार्ड कमेटी लोगों से कंधा से कंधा मिला कर उसकी समस्या का समाधान कर रही है. श्री तिर्की ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर कमेटी जिले की रीढ़ है और आगामी नगर निकाय चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर कमेटी पूरी मजबूती के साथ इस चुनाव में उतरेगी और अपने समर्थित प्रत्याशियों को विजय बनाने और साथ ही नगर का विकास करने के लिए पूर्णता संकल्पित रहेगी.

झामुमो ने किया है शहर का विकास : कलीम

निवर्तमान नप उपाध्यक्ष सह केंद्रीय सदस्य कलीम अख्तर ने कहा कि गुमला शहर की समस्याओं को लेकर शुरू से ही झामुमो प्रयास करती रही है. मैं खुद नगर परिषद का उपाध्यक्ष रहते हुए शहर के विकास के लिए कई काम किया हूं. आज सभी इलाके में सड़क व नाली का निर्माण हुआ है. जिला सचिव आरिफ अंसारी ने कहा कि नगर परिषद के चुनाव में हम सभी को अभी से लग जाना है, ताकि अध्यक्ष व वार्ड सदस्यों के चुनाव में झामुमो के उम्मीदवार जीते. केंद्रीय सदस्य रणजीत सिंह सरदार, नगर अध्यक्ष मोहम्मद लड्डन, निकेश राज, संजय सिंह, प्रदीप सिंह, मीडिया प्रभारी मो साजिद ने कहा है कि हमें मिल कर तैयारी में अभी से जुटना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola