झारखंड के गुमला आएं तो इन स्थानों पर घूमना न भूलें, खूबसूरती ऐसी कि मन मोह लें

Updated:
विज्ञापन
झारखंड के गुमला आएं तो इन स्थानों पर घूमना न भूलें, खूबसूरती ऐसी कि मन मोह लें

गुमला से 70 किमी दूर डुमरी प्रखंड के टांगीनाथ धाम में साक्षात भगवान शिव निवास करते हैं. सैलानियों को यहां धर्मकर्म के अलावा सुंदर व मनमोहक प्राकृतिक दृश्य देखने को मिलेगा.

विज्ञापन
undefined

छत्तीसगढ़ से सटे गुमला जिला अंतर्गत डुमरी प्रखंड के मझगांव में टांगीनाथ धाम है. यहां कई पुरातात्विक और ऐतिहासिक धरोहर है. आज भी इन धरोहरों को देखा जा सकता है. यहां की कलाकृतियां और नक्कासी, देवकाल की कहानी बयां करती है. यह धार्मिक के अलावा पर्यटक स्थल के रूप में विश्व विख्यात है. धार्मिक कार्यक्रम हो या फिर नववर्ष की बेला. यहां लोग दूर-दूर से घूमने व धर्म कर्म में भाग लेने आते हैं. गुमला से 70 किमी दूर डुमरी प्रखंड के टांगीनाथ धाम में साक्षात भगवान शिव निवास करते हैं. सैलानियों को यहां धर्मकर्म के अलावा सुंदर व मनमोहक प्राकृतिक दृश्य देखने को मिलेगा.

undefined
नवरत्नगढ़ किला

गुमला का नवरत्नगढ़ बेहद ऐतिहासिक है. यह रांची व गुमला मार्ग पर स्थित सिसई प्रखंड के नगर गांव में हैं. आज इसका नाम वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल है, क्योंकि छोटानागपुर के नागवंशी राजाओं की ऐतिहासिक धरोहर है. इतिहास के अनुसार मुगल साम्राज्य से बचने के लिए राजा दुर्जनशाल ने इसे बनवाया था.

undefined
हापामुनी मंदिर

गुमला मुख्यालय से 26 किमी की दूरी पर स्थित है हापामुनी गांव. महामाया मां मंदिर है. इस मंदिर से लोगों की आस्था जुड़ी है. मंदिर की स्थापना आज से 11 सौ साल पहले हुआ था. मंदिर के अंदर में महामाया की मूर्ति है. लेकिन महामाया मां को मंजुषा (बक्सा) में बंद करके रखा गया है. ऐसी मान्‍यता है कि महामाया मां को खुली आंखों से देख नहीं जा सकता है.

undefined
आंजन धाम

गुमला जिले से 21 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है आंजन धाम. यह ना सिर्फ धार्मिक स्थल है बल्कि मनोरंजन के लिए बहुत अच्छी जगह है. घने जंगल व पहाड़ इस क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाते हैं. ऐसी मानयता है कि भगवान हनुमान का जन्म यहीं हुआ था. बता दें कि यह पूरे देश में पहला मंदिर है, जहां माता अंजनी की गोद में भगवान हनुमान बैठे हुए हैं. यहां की हसीन वादियां दिल को रोमांचित करती हैं.

undefined
बाघमुंडा जलप्रपात

गुमला जिला में स्थित खूंटी व सिमडेगा मार्ग पर बसिया प्रखंड है. बसिया से पांच किमी दूरी पर बाघमुंडा जलप्रपात है. इसकी खासियत ये है कि यहां तीन दिशाओं से नदी की जलधारा गिरती है. यहां के मनमोहक दृश्य के कारण सालों भर सैलानियों का आना-जाना लगा रहता है. बाघमुंडा नामकरण पीछे की कहानी ये है कि इस नदी के बीच में अक्सर बाघ नजर आता था. जिस वजह से इसका नाम बाघमुंडा पड़ा.

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola