Jharkhand News : बेटी पैदा हुई तो घर से निकाला, पुलिस को चकमा देकर हिरासत से भागा आरोपी, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन
Jharkhand News : बेटी पैदा हुई तो घर से निकाला, पुलिस को चकमा देकर हिरासत से भागा आरोपी, पढ़िए क्या है पूरा मामला

एसआई मर्डर केस की जांच के लिए बनी एसआईटी.

Jharkhand News, Gumla News, गुमला न्यूज : गुमला शहर के करमटोली मुहल्ला निवासी पूजा को बेटी पैदा हुई, तो पति और सास ने उसे घर से निकाल दिया. साथ ही दहेज में मिला सामान भी लौटा दिया. पीड़िता की शिकायत पर रविवार को दहेज का सामान लौटाने पहुंचे पति और सास को गुमला पुलिस ने हिरासत में ले लिया और थाने ले गयी. लेकिन, मां-बेटे पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गये.

पूजा का ससुराल रांची के अरगोड़ा चौक स्थित पीपरटोली में है. पूजा ने पुलिस को बताया कि जब वह रांची में पढ़ाई कर रही थी, उसी दौरान पवन बड़ाइक से उसे प्यार हो गया. जब वह गर्भवती हो गयी, तो परिवारवालों की रजामंदी से दोनों ने शादी कर ली. ससुरालवालों ने जितना दहेज मांगा, मायकेवालों वह सब दिया. इसके बावजूद शादी के 15 दिन बाद से ही ससुरालवाले उसे प्रताड़ित करने लगे.

Also Read: ‘मेरी बेटी ने पूरे झारखंड का नाम रौशन किया है’ सुप्रीति की जीत पर मां ने यूं किया खुशी का इजहार

नवंबर 2020 में पूजा ने एक बेटी को जन्म दिया. इसके बाद ससुराल वाले उसे और ज्यादा प्रताड़ित करने लगे. दिसंबर में उसे घर से निकाल दिया गया. इसके बाद पूजा की मां रांची गयी और बेटी व नतिनी को अपने साथ गुमला ले आयी. तब से वह यहीं है. इस बीच रविवार को पति और सास गाड़ी में दहेज का सामान भर उसे लौटाने के लिए गुमला पहुंच गये.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola