गुमला के 113 स्कूलों में वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर, पानी बचाने में जुटे कई लोग हुए सम्मानित

Updated at : 11 Feb 2021 3:37 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला के 113 स्कूलों में वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर, पानी बचाने में जुटे कई लोग हुए सम्मानित

Jharkhand News, Gumla News, गुमला : झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत पालकोट में राष्ट्रीय जल मिशन एवं नेहरू युवा केंद्र का संयुक्त रूप से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ. इस मौके पर गुमला डीसी शिशिर कुमार सिन्हा ने कहा कि वर्षा के जल का समुचित संग्रहित करने के लिए सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाये जा रहे हैं, जिसमें गुमला जिला के 113 स्कूलों में जल बचाव करने के लिए कार्य हो रहा है. साथ ही मनरेगा के तहत जल बचाव के लिए सोख्ता के माध्यम से जल संग्रहित कर जल बचाव का काम हो रहा है, ताकि भविष्य में जल स्तर नीचे ना जा पाये.

विज्ञापन

Jharkhand News, Gumla News, गुमला : झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत पालकोट में राष्ट्रीय जल मिशन एवं नेहरू युवा केंद्र का संयुक्त रूप से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ. इस दौरान जहां वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर दिया गया, वहीं पानी बचाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को पुरस्कृत किया गया. कार्यशाला की शुरुआत डीसी शिशिर कुमार सिन्हा एवं पालकोट बीडीओ विभूति मंडल ने शुरुआत की.

इस मौके पर गुमला डीसी शिशिर कुमार सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्षा के जल का समुचित संग्रहित करने के लिए सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाये जा रहे हैं, जिसमें गुमला जिला के 113 स्कूलों में जल बचाव करने के लिए कार्य हो रहा है. साथ ही मनरेगा के तहत जल बचाव के लिए सोख्ता के माध्यम से जल संग्रहित कर जल बचाव का काम हो रहा है, ताकि भविष्य में जल स्तर नीचे ना जा पाये.

उन्होंने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम जल बचाव के लिए लोगों के बीच जागरूकता लाना विशेष कार्य है. इस अवसर पर जल बचाव के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रथम पुरस्कार के रूप में रवि गोप को 30 हजार का चेक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया. दूसरे स्थान पर दीपक कुमार को 20 हजार नकद एवं सम्मानित पत्र दिया गया. वहीं, तीसरे स्थान के लिए विकास कुमार साहू को 10 हजार का चेक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

Also Read: Human Trafficking In Jharkhand : तस्करी की शिकार लड़कियों का स्कूलों में नामांकन नहीं, पीड़ित छात्रओं को फिर सताने लगा भविष्य का डर

वहीं, बीडीओ विभूति मंडल ने कहा कि जमीन से जल नीचे चला जा रहा है. इसके लिए हम जल का सही प्रयोग नहीं करेंगे, तो आने वाले दिनों में जल बहुत बड़ा समस्या उतपन्न होगा. इसलिए जल ही जीवन है इस प्रेरणा को आत्मसात करने और जल की रक्षा करने पर जोर दिया गया. साथ ही जल है तो जीवन है इस संदेश को आप सभी युवा वर्ग गांव- गांव तक सदेंश पहुचाने का काम करें.

कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने जल बचाने के लिए डीसी द्वारा जल शपथ दिलवाया गया. इसके तहत पानी के बचाव का शपथ लिया गया. मौके पर पालकोट थानेदार सिद्धेश्वर सिंह, बघिमा पंचायत के प्रधान संतोष टेटे, पंचायत समिति सदस्य संजीव साहू, मोना प्रेरणा सुरीन, दीपक कुमार, विकास कुमार, लालदेव साहू, रवि गोप, रामेश्वर, संदीप साहू, विशेश्वर मुंडा, विनोद दास, रूपेश सिंह, देवा साहू, आर्यन, अशोक साहू, रामू गोप आदि मौजूद थे.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola