नेत्रहीन से रेप व गर्भवती होने का मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, सीएम को ट्वीट कर किया गया ये मांग

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Mar 2021 1:15 PM

विज्ञापन

उन्होंने 29 जनवरी 2021 को इ-मेल भेज कर आयोग से न्यायिक जांच की मांग कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व परिवार को उचित मुआवजा देने का अनुरोध किया है. आयोग ने संज्ञान लेकर नौ मार्च 2021 को शिकायत दर्ज किया व उसकी एक कॉपी शिकायतकर्ता को भेजा है.

विज्ञापन

Jharkhand News, Gumla News, गुमला : गुमला सदर प्रखंड के डुमरडीह गांव की नेत्रहीन नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म व गर्भवती होने की खबर को प्रभात खबर ने 23 जनवरी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था. हालांकि खबर छपते ही सीडब्ल्यूसी गुमला ने पीड़िता को अपने संरक्षण में लेकर उसे नारी निकेतन में रखा है. परंतु अभी तक आरोपियों का पता नहीं चला है. न ही पुलिस किसी से पूछताछ की है. इस मामले को झारखंड विकलांग मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए मानवाधिकार आयोग नयी दिल्ली का दरवाजा खटखटाया है.

उन्होंने 29 जनवरी 2021 को इ-मेल भेज कर आयोग से न्यायिक जांच की मांग कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व परिवार को उचित मुआवजा देने का अनुरोध किया है. आयोग ने संज्ञान लेकर नौ मार्च 2021 को शिकायत दर्ज किया व उसकी एक कॉपी शिकायतकर्ता को भेजा है.

सीएम, समाज कल्याण मंत्री व उपायुक्त को ट्वीट कर कार्रवाई व मुआवजा देने की मांग की गयी है

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट कर दी जानकारी

शिकायतकर्ता अरुण कुमार सिंह ने मामले में ट्वीट कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, समाज कल्याण मंत्री जोबा मांझी, राष्ट्रीय महिला आयोग भारत सरकार व जिले के उपायुक्त को भी जानकारी दी है. मामले में दिव्यांग पीड़िता को नियमानुसार आवश्यक सुविधा व सुरक्षा उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola